किसान वैज्ञानिक तरीके से करें खेती, बढ़ेगी आय - डा.सुदर्शन मौर्य

May 29, 2025 - 20:16
 0  8
किसान वैज्ञानिक तरीके से करें खेती, बढ़ेगी आय - डा.सुदर्शन मौर्य

ग्राम पंचायत बेठिगांव व लसडा के पंचायत भवन में हुई कार्यशाला 

हिन्द भास्कर 

सोनभद्र। 

विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत बेठिगांव व लसड़ा के पंचायत भवन में किसानों की वैज्ञानिकों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करके अपनी आय को बढ़ाने के लिए जारूक किया गया। आईआईवीआर वाराणसी के प्रधान वैज्ञानिक डा.सुदर्शन मौर्य ने कार्यशाला में किसानों को सब्जी के विभिन्न प्रजाति के बारें में विस्तार से जानकारी दी।

कहा कि जिन किसानों के पास अपना खेत नहीं हैं, वह किसान भी खेती बारी से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। मशरूम की खेती घर से करके किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हेँ। वैज्ञानिक डा.केशव गौतम ने कहा कि क्षेत्र के तमाम किसान सब्जी की खेती किए हुए हैं। सब्जी की खेती करने और उसके बाद धान की खेती के दौरान बरती जाने वाले सावधानियों के बारें में जानकारी दी। कहा कि हरी खाद का प्रयोग कर किसान खेती लागत को कम कर सकते हैं। केवीके और कृषि विभाग के अधिकारियों ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों के प्रयोग आदि विषयों पर चर्चा की। वर्मी कंपोस्ट के बारें में भी किसानों को समझाया गया।

इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डा.एमपी सिंह, एडीओ एजी मो.इबराम, नेहा रानी, प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी, शिवशंकर चौबे, उपेंद्र मौर्य, पंचायत सहायक शिल्पा तिवारी, पंचायत मित्र उपकेंद्र, अमरनाथ, मदन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow