साप्ताहिक राशिफल दिनांक 15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025

Dec 12, 2025 - 23:03
 0  8
साप्ताहिक राशिफल दिनांक 15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025

क्या कहते हैं - आपके ग्रह

15 से 21 दिसम्बर 2025

इस सप्ताह ग्रहों का गोचर:

सूर्य वृश्चिक में 16 को सुबह 4.26 से धनु राशि में।

चंद्रमा तुला राशि में।

17 को सुबह 10.26 से वृश्चिक राशि में।

धनु राशि में 19 को रात्रि 10.51 बजे से।

मंगल धनु में।

बुध वृश्चिक में।

बृहस्पति मिथुन में वक्री।

शुक्र वृश्चिक में।

शनि मीन में।

राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में।

देखते हैं, आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं ये ग्रह।

1- मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए समय पहले से ही अच्छा चल रहा है, जो बुधवार सुबह तक रहेगा। पुराने रुके हुए कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवादास्पद कार्यों में भी आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। इसके बाद यानि बुधवार सुबह के बाद से लेकर रविवार तक समय थोड़ा विपरीत रहेगा। अनुकूल काम नहीं होने से मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धैर्य के साथ समय का सदुपयोग करिए।

हनुमानजी की आराधना और मंगल कवच का पाठ करें।

पुरुष – आत्मविश्वास बढ़ेगा, कार्यस्थल पर प्रगति के अवसर मिलेंगे।

महिला – परिवार और कार्य में संतुलन बेहतर रहेगा, स्वास्थ्य और दिनचर्या में सुधार रहेगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – लाल, नारंगी

शुभ रत्न – मूंगा

सुझाव – महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाजी न करें; प्रतिदिन ध्यान या योग करें।

2- वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का समय चल रहा है। ऐसा पहले दिन से शुक्रवार तक रहेगा। थोड़ा धैर्य रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखिए। यह समय समस्याओं के समाधान का है। शत्रुओं का नाश होगा। मान-सम्मान के साथ-साथ कार्य व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। समय का सदुपयोग करें। शनिवार से रविवार तक थोड़ा तनाव रह सकता है। यात्रा में खर्च अधिक होगा। जरूरी कामों में सावधानी बरतें। योग और आध्यात्म का सहारा लेना उचित होगा।

माता लक्ष्मी की आराधना करना लाभकारी रहेगा।

पुरुष – कार्यस्थल में सफलता और मान-सम्मान बढ़ेगा।

महिला – पारिवारिक सहयोग और स्वास्थ्य पर ध्यान जरूरी।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – फिरोज़ी

शुभ रत्न – ओपल 

सुझाव – आवश्यक कार्यों में संयम रखें; यात्रा में सतर्क रहें।

3- मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुधवार सुबह तक का समय कुछ बाधा वाला रहेगा। परिवार में बड़ों का ख्याल रखें। दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा। मन में अज्ञात भय बना रहेगा। इसके बाद यानि बुधवार पूर्वाह्न से रविवार तक शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य व्यवसाय में रुचि लेंगे। बाहर की यात्रा की योजना बनेगी। अपने आवश्यक कार्यों के लिए समय का सदुपयोग करें। मानसिक तनाव के समय थोड़ा धैर्य जरूरी होगा।

गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, लाभ होगा।

पुरुष – कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलेगा।

महिला – पारिवारिक संतुलन और स्वास्थ्य में सुधार।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – नीला

शुभ रत्न – पन्ना 

सुझाव – मानसिक तनाव से दूर रहें; महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझ कर लें।

4- कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए पहले दिन यानि सोमवार से शुक्रवार तक ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण जरूरी कामों में अवरोध आने से मन में खिन्नता आएगी। ऐसे में भविष्य के प्रति अज्ञात भय और क्रोध की स्थिति उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और धैर्य रखें। इसके बाद यानि शनिवार से रविवार तक अनुकूल समय की शुरुआत हो रही है। पिछले दिनों के रुके हुए काम पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। कार्य स्थल का वातावरण मन के अनुसार रहेगा। अच्छे समाचार मिलेंगे।

भगवान शिव की आराधना और ध्यान करें।

पुरुष – आत्मविश्वास और कार्यस्थल में सफलता बढ़ेगी।

महिला – पारिवारिक सहयोग और स्वास्थ्य में सुधार।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – सफेद, 

शुभ रत्न – मोती 

सुझाव – क्रोध पर नियंत्रण रखें; स्वास्थ्य और योग का ध्यान।

5- सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए मिलाजुला समय रहेगा। सोमवार से बुधवार सुबह तक पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप मनोरंजन और यात्रा का आनंद लेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय का सदुपयोग करें और आवश्यक कार्य पूरा कर लें। बुधवार पूर्वाह्न से रविवार तक घर के कामों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। लेकिन मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी सेहत का ख्याल रखें। थोड़े से विपरीत समय के कारण मन विचलित रहेगा। अज्ञात भय बना रहेगा। अध्यात्म और योग का सहारा लेना उचित रहेगा। थोड़ा धैर्य आवश्यक होगा, आगे के समय में मन के अनुकूल स्थितियां शुरू हो रही हैं।

भगवान विष्णु की आराधना करें या आदित्य स्तोत्र का पाठ करें।

पुरुष – कार्य में प्रगति और सम्मान।

महिला – पारिवारिक सहयोग और स्वास्थ्य।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – सुनहरा

शुभ रत्न – पुखराज

सुझाव – आवश्यक कार्यों में संयम रखें; ध्यान और योग का अभ्यास लाभकारी।

6- कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सोमवार से बुधवार सुबह तक अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। मौसम को देखते हुए सुपाच्य भोजन करें। प्रकृति के बीच योग और ध्यान करें। परिवार में बुजुर्गों का ख्याल रखना होगा। बुधवार पूर्वाह्न से शुक्रवार के बीच आपका समय अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। शनिवार से रविवार तक का समय थोड़ा विपरीत रहेगा। सोचे हुए काम नहीं हो पाने से मन उदास रहेगा। अपने और परिवार जनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। लाभ होगा।

पुरुष – कार्य और आत्मविश्वास में वृद्धि।

महिला – पारिवारिक सहयोग और स्वास्थ्य में सुधार।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – हरा, 

शुभ रत्न – पन्ना 

सुझाव – महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें; योग और ध्यान करें।

7- तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा। पहले दिन से बुधवार सुबह तक का समय बहुत अच्छा है। बाहरी संपर्कों से लाभ और व्यापार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच मनोरंजन के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। नए कार्य की योजना बनेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। बुधवार पूर्वाह्न से शुक्रवार के बीच में भोजन स्वास्थ्य के अनुकूल करना जरूरी होगा। विवाद से बचें। सम्बन्धों में सामंजस्य बनाए रखें। शनिवार से रविवार तक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। स्वयं के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस बीच आवश्यक कामों को पूरा करें। आवश्यक कामों को धैर्य के साथ सोच समझ कर करें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।

मां दुर्गा की आराधना लाभकारी रहेगी।

पुरुष – कार्य और परिवार में सफलता।

महिला – स्वास्थ्य और पारिवारिक सहयोग।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – सफेद

शुभ रत्न – हीरा 

सुझाव – तनाव से बचें; कार्यों में संयम रखें।

8- वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पहले दिन से बुधवार सुबह तक का समय बहुत अच्छा नहीं है। लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी बरतें और धन सोच-समझकर खर्च करें। क्रोध से बचें और आत्मविश्वासी बनें। बुधवार पूर्वाह्न से शुक्रवार के बीच में लाभ होगा। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ यात्रा के कार्यक्रम बनेंगे। इसके बाद शनिवार से रविवार के बीच खान-पान स्वास्थ्य के अनुरूप करें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। अच्छे व्यवहार के कारण आपके काम की सराहना होगी। मन के अनुकूल समाचार मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी।

हनुमानजी की आराधना करें। लाभ होगा।

पुरुष – कार्य और धन में सफलता।

महिला – पारिवारिक सहयोग और स्वास्थ्य।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – लाल, 

शुभ रत्न – माणिक

सुझाव – यात्रा और खर्च में सावधानी; योग और ध्यान करें।

9- धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिला जुला रहेगा। पहले दिन से बुधवार सुबह तक का समय कई मामलों में सफलता का रहेगा। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बाहरी संपर्क लाभदायक रहेंगे। नए कार्य की योजना बनेगी। समय आपके अनुकूल है, इसका सदुपयोग करें। लेकिन बुधवार पूर्वाह्न से शुक्रवार तक में अचानक धन व्यय के साथ यात्रा बढ़ेगी और मेहनत की अपेक्षा लाभ कम होगा। धैर्य रखें। शनिवार और रविवार तक का समय फिर से आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी। अधिकतर समय आराम में बिताएंगे। अनुकूल यात्रा हो सकती है।

भगवान विष्णु की आराधना करें।

पुरुष – कार्य में लाभ और आत्मविश्वास।

महिला – स्वास्थ्य और परिवार में सहयोग।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – पीला

शुभ रत्न – पुखराज, 

सुझाव – महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें; यात्रा और धन पर नियंत्रण रखें।

10- मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का अधिकांश भाग बहुत अच्छा रहेगा। पहले दिन से शुक्रवार तक व्यापार में वृद्धि का समय रहेगा। नई जिम्मेदारियां आएंगी। कार्य स्थल का वातावरण मन के अनुरूप रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शनिवार और रविवार में परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं। यात्रा में सावधानी बरतें। अधिक खर्च से बचें। आवश्यक कार्य सोच समझ कर करें। मन में कुछ भ्रम जैसा बना रहेगा।

भगवान शिव की आराधना करें। लाभ होगा।

पुरुष – कार्य और प्रतिष्ठा में वृद्धि।

महिला – स्वास्थ्य और पारिवारिक सहयोग।

शुभ अंक – 6, 

शुभ रंग – भूरा, 

शुभ रत्न – फिरोज़ा

सुझाव – कार्य में संयम रखें; मानसिक तनाव कम करें।

11- कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए पहले दिन से बुधवार सुबह तक का समय काफी व्यस्त रहेगा। समय पर काम नहीं हो पाने के कारण तनाव बढ़ सकता है। कुछ चुनौतियां भी होंगी। खर्च ज्यादा होगा और मुनाफा कम। सेहत का ध्यान रखें और परिवार जनों के साथ समय बिताएं। आवश्यकता पड़ने पर बड़ों की सलाह लें। मानसिक तनाव से दूर रहें। धैर्य रखें, क्योंकि बुधवार पूर्वाह्न से रविवार तक का समय मन के लिए अनुकूल रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय का सदुपयोग करें। नये लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा, जो आगे लाभ देगा। लंबी दूरी की यात्रा होगी। काम अधिक होने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। योजना बना कर सावधानी पूर्वक काम करें।

आध्यात्म और योग के साथ-साथ, भगवान शिव का ध्यान करें। लाभ होगा।

पुरुष – कार्य और प्रतिष्ठा में वृद्धि।

महिला – स्वास्थ्य और पारिवारिक सहयोग।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – नीला, 

शुभ रत्न – नीलम 

सुझाव – आवश्यक कार्य संयम से करें; ध्यान और योग लाभकारी।

12- मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह का आधे से अधिक समय यानि सोमवार से शुक्रवार तक बहुत अनुकूल नहीं रहेगा। आवश्यक कामों में बहुत चुनौतियां आएंगी। इस अवधि में काम बढ़ने से मानसिक तनाव अधिक हो सकता है। लोगों पर समझदारी से भरोसा करें और महत्वपूर्ण कार्य सावधानी से करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, योग और प्रकृति के बीच समय दें। शेयर इत्यादि में सोच-समझ कर निवेश करें। धैर्य रखें क्योंकि इसके बाद यानि शनिवार से रविवार तक का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्य व्यवसाय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। नए संपर्क बनेंगे। अपने अच्छे स्वभाव और व्यवहार के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समय पर काम पूरे होंगे।

विष्णु सहस्रनाम का पाठ लाभकारी रहेगा।

पुरुष – कार्य और प्रतिष्ठा में वृद्धि।

महिला – स्वास्थ्य और पारिवारिक सहयोग।

शुभ अंक – 1, 4, 

शुभ रंग – सफेद

शुभ रत्न – मूंगा, पुखराज

सुझाव – मानसिक तनाव कम करें; महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझ कर लें।

अगला साप्ताहिक राशिफल – 22 दिसम्बर को।

तब तक स्वस्थ रहें-सुरक्षित रहें।

शुभम् भवतु।

डॉ. ए. के. पाण्डेय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

KeshavShukla विभिन्न राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक मंचों पर साहित्य विमर्श, कविता, कहानी लेखन ,स्क्रिप्ट लेखन, नाटकों का मंचन, रेडियो स्क्रिप्ट लेखन, उद्घोषणा कार्य एवं पुस्तक समीक्षा।