दीपावली पर्व पर वरिष्ठ पत्रकार को प्रेस क्लब फरेन्दा इकाई ने किया सम्मानित

दीपावली केवल रोशनी और मिठास का पर्व नहीं साथ ही संबंधों को और गहराई से जोड़ने का भी एक माध्यम है।

Oct 19, 2025 - 13:15
Oct 19, 2025 - 13:19
 0  17
दीपावली पर्व पर वरिष्ठ पत्रकार को प्रेस क्लब फरेन्दा इकाई ने किया सम्मानित

दीपावली पर्व पर वरिष्ठ पत्रकार को प्रेस क्लब फरेन्दा इकाई ने किया सम्मानित

दीपावली केवल रोशनी व मिठास का पर्व नहीं साथ ही संबंधों को और गहराई से जोड़ने का भी एक माध्यम है : अशोक पाण्डेय

श्रीकृष्ण मिश्र हिन्द भास्कर

फरेन्दा महराजगंज। 

दीपावली के पावन पर्व पर प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की तहसील इकाई फरेंदा ने एक सराहनीय पहल करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षो से अपनी लेखनी से जनपद को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार पांडेय को सम्मान किया। तहसील अध्यक्ष सुनील पांडेय के नेतृत्व में प्रेस क्लब की टीम महामंत्री देवानंद यादव,उपाध्यक्ष राहुल सिंह, मीडिया प्रभारी आर के सिंह यादव और वैभव सिंह ने अशोक पांडेय के फरेन्दा स्थिति उनके निवास पर जाकर उनका हालचाल जाना और उन्हें अंगवस्त्र, उपहार व दीवाली की मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अशोक पाण्डेय ने 1980 के दशक में हिंदी दैनिक अखबार से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की थी और अन्य प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया। वे पत्रकारिता के साथ-साथ एक शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी सेवा दिया है। वरिष्ठ पत्रकारों की जुबानी कई ऐतिहासिक समाचारों और अनुभवों की चर्चा करते हुए पुराने पत्रकारिता के अनुभव साझा किए जिससे मौजूद युवा पत्रकारों को पत्रकारिता के मूल्यों और संघर्षों की जीवंत झलक दी। इस आत्मीय भेंट से अत्यंत प्रसन्नता के साथ सभी पत्रकार साथियों को ढेरों आशीर्वाद देते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी और मिठास का पर्व नहीं साथ ही संबंधों को और गहराई से जोड़ने का भी एक माध्यम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow