स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा
स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के सिंदुरवां स्टेशन पर स्टेशन मास्टर संजीव कुमार सिंह ने अपनी सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी संख्या DN MPIB/43567 को स्टेशन से गुजरते समय गाड़ी में तकनीकी गड़बड़ी का एहसास कर गाड़ी को रुकवाया।
जब गाड़ी का निरीक्षण किया गया तो उसके सातवें वैगन संख्या SR 964112 के एक्सल से धुआं निकल रहा था, तथा EM पैड जल रहा था, जिस से एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। स्टेशन मास्टर संजीव कुमार सिंह ने अपनी सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।
इस कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए, उत्तर रेलवे लखनऊ के रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने संजीव कुमार सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
What's Your Reaction?






