समाजवादी पार्टी ने गाँव–गाँव चलाया एस.आई.आर फार्म जागरूकता अभियान

समाजवादी पार्टी ने गाँव–गाँव चलाया एस.आई.आर फार्म जागरूकता अभियान

Nov 28, 2025 - 22:19
 0  17
समाजवादी पार्टी ने गाँव–गाँव चलाया एस.आई.आर फार्म जागरूकता अभियान

कुशीनगर(हिन्द भास्कर):- तमकुहीराज, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एस.आई.आर फार्म भरवाने का जनजागरूकता अभियान तेज़ कर दिया गया है।

फाजिलनगर विधानसभा में पार्टी नेताओं द्वारा मतदाता सूची में सम्मिलित कराने करने के लिए शुक्रवार को राजन कुमार शुक्ल(समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव) ने विधानसभा के कई बूथों का दौरा किया और बीएलओ के साथ मिलकर मतदाताओं को आवश्यक जानकारी दी और स्वयं फॉर्म भरवाकर लोगों को जागरूक किया।

राजन कुमार शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्पष्ट निर्देश है कि “फाजिलनगर विधानसभा का कोई भी मतदाता एस.आई.आर में छूटना नहीं चाहिए।” इसी लक्ष्य के तहत वे प्रतिदिन विभिन्न बूथों पर जाकर बीएलओ का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी शत-प्रतिशत फॉर्म भरवाने में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं, ताकि सभी पात्र मतदाताओं का नाम समय पर सूची में शामिल हो सके।

इस अभियान से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है और बड़ी संख्या में लोग स्वयं आगे बढ़कर फॉर्म भरवाने में सक्रियता दिखा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow