बच्चे ही देश के भविष्य - ई० ए०एन० त्रिपाठी

Nov 14, 2025 - 18:21
 0  24
बच्चे ही देश के भविष्य - ई० ए०एन० त्रिपाठी

   गोरखपुर ।14 नवंबर 2025।

    पंडित ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान डीएलएड /बी टी सी कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के शुभ अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संस्थान के प्रबंधक ई० अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह दिन एक उत्सव का नहीं बल्कि हमारे समाज को यह याद दिलाने का अवसर है कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं।

     संस्थान के प्राचार्य कृष्ण मुरारी पाठक ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों को सिर्फ सुरक्षा नहीं बल्कि अवसर भी मिलना चाहिए।उनकी हंसी ही देश की सबसे बड़ी पूंजी है जिसे सहेजना सबका कर्तव्य है।

       इस अवसर पर डीएलएड विभाग के उप प्राचार्य धर्मेंद्र चौहान,प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय, प्रवक्ता अरविंद मौर्या,ओंकारनाथ त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह एवं डीएलएड प्रशिक्षु राम सुरेश यादव,रूपम सिंह,स्नेहा, अनुपमा कर्मचारी हरिकेश यादव,गोमती आदि लोगों उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

KeshavShukla विभिन्न राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक मंचों पर साहित्य विमर्श, कविता, कहानी लेखन ,स्क्रिप्ट लेखन, नाटकों का मंचन, रेडियो स्क्रिप्ट लेखन, उद्घोषणा कार्य एवं पुस्तक समीक्षा।