अखिलेश यादव पर नहीं है जनता का विश्वास,कोई महिला अखिलेश यादव को वोट नहीं देगी:- कपिलदेव अग्रवाल
अखिलेश यादव पर नहीं है जनता का विश्वास,कोई महिला अखिलेश यादव को वोट नहीं देगी:- कपिलदेव अग्रवाल
- 40 हजार नहीं, चार लाख भी देंगे तो भी कोई महिला अखिलेश यादव को वोट नहीं देगीः कपिलदेव
- योगी सरकार के मंत्री ने समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव पर साधा निशाना।
- सरकार विश्वास से चलती है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीता है जनता का विश्वासः राज्यमंत्री
- जब जनता नकार देती है तो वे झूठ बोलना शुरू कर देते हैं।
- आज भी जेल में हैं अखिलेश के एक मंत्री।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान सत्ता में समाजवादी पार्टी के आने पर गरीब महिलाओं को साल में 40 हजार रुपये देने के वायदे पर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कटाक्ष किया। अखिलेश यादव द्वारा सत्ता में समाजवादी पार्टी के आने पर गरीब महिलाओं को साल में 40 हजार रुपये देने के वायदे पर कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि 40 हजार नहीं, आप चार लाख भी देंगे तो भी कोई महिला आपको वोट नहीं देगी।
महिलाएं आप पर विश्वास नहीं करतीं। कोई महिला बेटियों का अपमान और बेइज्जती कराने के लिए अखिलेश यादव को वोट नहीं करेगी। अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार रह चुकी है। अखिलेश यादव खुद भी पांच साल मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके पिता मुलायम सिंह यादव भी तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं। जब जनता उन्हें नकार देती है तो वे झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। एसआईआर हो या निर्वाचन व्यवस्था, महिलाओं के लिए कोई घोषणा इसी का उदाहरण है। अखिलेश यादव के पास कोई भी एजेंडा नहीं है। कपिलदेव अग्रवाल ने आगे कहा कि सरकार विश्वास से चलती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता का विश्वास जीता है। अखिलेश यादव के प्रति कोई विश्वास नहीं है। जनता समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को नकार चुकी है। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कपिलदेव ने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन है। यह लोग झूठ बोलते हैं। जब भी इनकी सरकार रही है, तब भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। उनके एक मंत्री आज भी जेल में हैं। आवास, भूमि आदि घोटाले की आज भी जांच जारी है। कैग ने उनके खिलाफ जांच कर रिपोर्ट भी दी है। वे जनता के पास किस मुंह से जाएंगे, सारी सच्चाई जनता के सामने है।
What's Your Reaction?
