भाजपा नेता अंकित सिंह ने पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
भाजपा नेता अंकित सिंह ने पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
महाराजगंज(हिन्द भास्कर):- महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सात बार के सांसद पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सिसवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकित सिंह उर्फ अंकित बाबू(सिसवा स्टेट) पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
वही अंकित सिंह उर्फ अंकित बाबू ने पंकज चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि 2027 में बीजेपी फिर से सरकार बनाएगी उनका सफर गोरखपुर से शुरू होता है। पंकज चौधरी देश के विकास में महत्वपूर्ण सहयोग कर रहे हैं। सात बार जनता का आशीर्वाद पाने वाले, ज़मीन से जुड़े, शांत स्वभाव और संगठन में गहरी पकड़ रखने वाले चौधरी साहब महराजगंज की मिट्टी से उठकर आज उस मुकाम पर पहुंचे हैं, जहां पूरा प्रदेश उन्हें नई दिशा देने की उम्मीद के साथ देख रहा है।
आगे उन्होंने कहा आज महाराजगंज में पंकज चौधरी के द्वारा लगातार विकास कार्य कराया जा रहा है जिससे अब महाराजगंज के नाम को प्रदेश की जनता जान और पहचान रही है।
What's Your Reaction?
