मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक सशक्त सहारा:- मंत्री ए.के शर्मा

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक सशक्त सहारा:- मंत्री ए.के शर्मा

Dec 14, 2025 - 00:25
 0  10
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक सशक्त सहारा:- मंत्री ए.के शर्मा
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मऊ में 308 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
  • नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के शर्मा ने वर्चुवल रूप से दिया आशीर्वाद

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- मऊ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के दौरान 308 जोड़ों का सामूहिक विवाह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह भव्य आयोजन बापू इंटर कॉलेज, कोपागंज में आयोजित किया गया, जिसमें नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने वर्चुअल रूप के माध्यम से नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और साथ ही कहा की सभी दंपत्ति सुखी, स्वस्थ और समृद्ध दांपत्य जीवन व्यतीत करेंगे।

उन्होंने कहा कि नवविवाहित जोड़े अपने माता-पिता की सेवा करते हुए समाज, प्रदेश और देश के विकास में सकारात्मक योगदान दें—यही इस योजना की सच्ची सफलता होगी।उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना न केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सरल, सुसंस्कृत और सम्मानजनक विवाह की दिशा में एक मजबूत पहल है।

प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा। मंत्री शर्मा ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक सशक्त सहारा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस योजना के अंतर्गत प्रति जोड़ा ₹51,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती थी, जिसे मुख्यमंत्री के दूरदर्शी निर्णय से बढ़ाकर ₹1,00,000 कर दिया गया है।

यह वृद्धि सरकार की गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सामूहिक विवाह योजना में जनपद के कोने-कोने से आए बड़ी संख्या में जोड़ों ने रीति रिवाज से विवाह किया की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow