पत्रकार हितों के लिए काम कर रहा है संगठन
इंडियन नेशनल जर्नलिस्ट कोऑर्डिनेट कमेटी एंड सोशल मीडिया जर्नलिस्ट फेडरेशन की बैठक में पत्रकारों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इंडियन नेशनल जर्नलिस्ट कोऑर्डिनेट कमेटी एंड सोशल मीडिया जर्नलिस्ट फेडरेशन ने पत्रकार सुरक्षा बिल और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम शुरू कर दिया है। संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय प्रभारी सरदार दिलावर सिंह ने कहा कि पत्रकारों के हित में किए गए कार्यों से उन्हें सुरक्षा का विश्वास मिला है ।
गोरखपुर में हुई बैठक में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला ने पत्रकार हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। मण्डल प्रभारी केसी चौधरी ने कहा कि पत्रकार एकता से संगठन मजबूत हुआ है और पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन के रूप में उभरा है ।
देवरिया जिलाध्यक्ष श्यामानंद पाण्डेय ने कहा कि आइए हम नवीन सत्र 2026 को संगठन को और ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प करें। उन्होंने कहा कि हम सब की यही संकल्पना होनी चाहिए।
इस अवसर पर पवन कुमार गुप्ता, राकेश कुमार श्रीवास्तव, विश्वनाथ उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, पंचानन पाण्डेय, रामेश्वर मिश्रा, कमलेश मणि त्रिपाठी, संगम कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार गुप्ता एडवोकेट, विश्वनाथ उपाध्याय, अमिय नाथ मिश्रा, गणेश जी उपाध्याय, अंगद कुमार यादव, प्रमोद कुमार पाण्डेय, डॉक्टर राम प्रकाश राव, मृत्युंजय पाण्डेय, मोहम्मद साकिब, जावेद खान, बबलू सिंह प्रजापति, अरविंद कुमार सिंह, सोनू तिवारी, दबीर आलम, अहमद बशीर मोहम्मद, अहमद अजीज खान, सरदार सिमरजीत सिंह, भोजपुरी कवि एवं साहित्यकार शंभू शरण यादव, साहब राम साहनी, राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा, जोगेंद्र साहनी, राम मिलन साहनी, सुनील कुमार पाण्डेय, मुकेश शुक्ला, संजय गिरी आदि पत्रकार उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
