पुलिस मंथन 2025: मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को 'मुख्यमंत्री उत्कृष्ट अलंकरण' से किया सम्मानित

पुलिस मंथन 2025: मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को 'मुख्यमंत्री उत्कृष्ट अलंकरण' से किया सम्मानित

Dec 28, 2025 - 22:02
Dec 28, 2025 - 22:04
 0  18
पुलिस मंथन 2025: मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को 'मुख्यमंत्री उत्कृष्ट अलंकरण' से किया सम्मानित

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन #पुलिस_मंथन-2025 के द्वितीय दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने सहभाग किया और प्रदेश के कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को 'मुख्यमंत्री उत्कृष्ट अलंकरण' से सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'स्मार्ट पुलिसिंग' तथा 'विजन 2047-विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य को साकार करने के लिए आधुनिक, संवेदनशील और प्रभावी पुलिस व्यवस्था चाहिए, इस दिशा में पिछले दो दिनों में तैयार किया गया रोडमैप अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इस मंच को हर वर्ष आयोजित कर इसे स्थाई व्यवस्था बनाना चाहिए। 11 सत्रों के माध्यम से लगभग 55 वक्ताओं द्वारा प्रस्तुत विचार, अनुभव और सुझाव उत्तर प्रदेश पुलिस को और अधिक आधुनिक, संवेदनशील, तकनीक-सक्षम एवं जनविश्वास-आधारित बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित वर्ष 2022

  • प्रभाकर चौधरी – डीआईजी- अलीगढ़ परिक्षेत्र
  • विनय चंद्रा- अपर पुलिस अधीक्षक- अभिसूचना मुख्यालय उत्तर प्रदेश
  • रविंद्र प्रताप सिंह- निरीक्षक- मुरादाबाद
  • दिनेश कुमार डांडियाल- निरीक्षक- अधिसूचना विभाग
  • मनु चौधरी-निरीक्षक यूपीपीसीएल गाजियाबाद

वर्ष 2023

  • शैलेश कुमार पांडेय-डीआईजी- आगरा परिक्षेत्र
  • विशाल विक्रम सिंह- अपर पुलिस अधीक्षक- एसटीएफ
  • विशाल संगारी- निरीक्षक- सीतापुर
  • मनोज चिकारा- मुख्य आरक्षी- गौतमबुद्धनगर
  • शैलेष कुंतल- महिला आरक्षी

वर्ष 2024

  • अनुराग आर्य-एसएसपी- बरेली
  • विमल कुमार सिंह- पुलिस उपाधीक्षक- एसटीएफ
  • अरुण कुमार- मुख्य आरक्षी- एसटीएफ

वर्ष 2025

  • कृष्ण कुमार-पुलिस अधीक्षक संभल
  • प्रेम शुक्ला-पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ
  • प्रियांशी प्रजापति- महिला आरक्षी कमिश्नरेट आगरा

मुख्यमंत्री ने इस सार्थक आयोजन के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश समेत सम्मेलन में सहभागी सभी पुलिस कार्मिकों को हार्दिक बधाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow