वीर बाल दिवस पर पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज में भव्य आयोजन
पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम तुर्कवालिया गोरखपुर में आज वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया।
गोरखपुर, 26 दिसंबर 2025
वीर बाल दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों में चित्रकला, पोस्टर बनाना, रचनात्मक लेखन, निबंध, प्रश्नोत्तरी, ज्ञानवर्धक खेल, कहानी सुनाना और पुस्तक पठन सत्र जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम तुर्कवालिया गोरखपुर में आज वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंजीनियर अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी ने वीर बालकों के साहस और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वीर बालकों के अदम्य साहस और बलिदान ने ही मुगल सल्तनत की नींव को तोड़ने का काम किया।
प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि वीर बालकों के अदम्य साहस और बलिदान ने देश और अपने धर्म के प्रति सच्ची श्रद्धा और प्रेम को जन्म दिया। शिक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी भोलाश्री ने संचालन किया।
What's Your Reaction?
