कुलपति ने किया मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट

Jul 6, 2024 - 12:28
 0  29
कुलपति ने किया मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट

नाथपंथ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए किया आमंत्रित

हिन्द भास्कर, गोरखपुर।

दिनांक: 06-07-2024

 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से श्रीगोरखनाथ मंदिर में शिष्टाचार भेंट किया तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय द्वारा 27 व 28 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले नाथ पंथ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। कुलपति ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनका आमंत्रण स्वीकार किया है। 

इसके साथ ही कुलपति ने विश्वविद्यालय में स्थापित महायोगी गुरु श्रीगोरखनाथ शोधपीठ में स्थापित होने वाले नाथ पंथ संग्रहालय के बारे में भी मुख्यमंत्री  को विस्तृत जानकारी दी। 

इस भेंट के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शैक्षणिक, शोध एवं परीक्षा संबंधी गतिविधियों के बारे में उन्हें  अवगत कराया। कुलपति ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए परीक्षा में और सुधार लाने की बात कही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow