।।शहीदों को नमन।। पाकिस्तान के घुटनों के बल बैठने की दास्तां थी ऑपरेशन सिंदूर: रत्नाकर

Apr 22, 2026 - 22:17
 0  8
।।शहीदों को नमन।। पाकिस्तान के घुटनों के बल बैठने की दास्तां थी ऑपरेशन सिंदूर: रत्नाकर
पहलगाम के शहीदों को नमन

गो ने पहलगाम के शहीदों को किया याद 

पुष्पांजलि के साथ कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर: पहलगाम में आज के दिन किए गए पाकिस्तान के कायराना हमले के जवाब में पाकिस्तान के घुटनों पर बैठने की दास्तान है ऑपरेशन सिंदूर.

उक्त विचार आज गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय में पहलगाम हमले की पहली बरसी पर शहीद भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यक्त किया. 

 इसके पूर्व आज गोजए कार्यालय में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने पुष्पांजलि दिया तथा कैंडल जलाकर भारत के 26 निर्दोष   शहीद नागरिकों और ऑपरेशन सिंदूर में शहादत को प्राप्त हुए 10 जांबाज भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

असोसियेशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि इस घटना से पूरा भारत ना केवल दुखी और मर्माहत था वरन प्रतिशोध की प्रचंड ज्वाला में जल रहा था. सरकार ने भी इस बात की गंभीरता को भांपा और 6 मई की रात में ऑपरेशन सिंदूर कर 3 दिन के भीतर पूरी पाकिस्तान सेना को घुटनों के बल बैठाते हुए और उनके चीन से प्राप्त सैन्य सामानों के गर्व को खंड-खंड करते हुए सैकड़ो की संख्या में आतंकियों को मार गिराया, पाकिस्तानी सेना को अस्त व्यस्त कर दिया और इस दमदारी के साथ आक्रमण रोका की अगर फिर पाकिस्तान ने विश्वास तोड़ा तो यह ऑपरेशन दोबारा अमल में लाया जाएगा क्योंकि यह अभी समाप्त नहीं हुआ.

 इस अवसर पर पत्रकार कुंवर शील वर्धन प्रताप नारायण सिंह, वहाब खान, मृत्युंजय नवल, उमेश मिश्रा, राधेश्याम प्रजापति, अजय गुप्ता, अरकान आलम, सूरज शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, जयप्रकाश प्रजापति, नीरज सिंह, शेखर सिंह, टोनी, रफत, कनक हरि अग्रवाल, आकाश सिंह, संजय सिंह, सावन शाही, अमन मिश्रा, प्रवीण मद्धेशिया, युसूफ, दबीर, तनवीर, पंचानन पांडे, मोहम्मद साकिब, सहित तमाम लोग उपस्थित थे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow