स्वच्छता ही सेवा है: ई० ए०एन०त्रिपाठी

Sep 18, 2024 - 21:49
 0  4
स्वच्छता ही सेवा है: ई० ए०एन०त्रिपाठी

 पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कालेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर में दिनांक 18/09/2024 को स्वच्छता ही सेवा है तथा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विद्यालय के प्रबंधक इंजि ए एन त्रिपाठी,प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी, कार्यक्रम अधिकारियों डॉ शोभित श्रीवास्तव, पन्नेलाल गुप्ता व सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस क्रम में आज दिनांक 18/09/2024 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर में स्वयं सेवक/सेविकाओं द्वारा साफ सफाई का कार्य किया गया और स्वच्छता को अपनाने का संदेश दिया गया।

उसके पूर्व स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक ई० ए एन त्रिपाठी ने स्वच्छता को ही सेवा बताया और इसका संदेश जन जन तक ले जाने की अपील की 

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छता हमारी जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए और इसे सेवा के भाव से समाज के उत्थान के लिए अपनाया जाना चाहिए।

इस अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow