अयोध्या नगरी फिर से विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में, 32 हजार वालंटियर बिछायेंगे 28 लाख दीप

अयोध्या नगरी फिर से विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में, 32 हजार वालंटियर बिछायेंगे 28 लाख दीप

Aug 29, 2025 - 21:02
 0  128
अयोध्या नगरी फिर से विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में, 32 हजार वालंटियर बिछायेंगे 28 लाख दीप

अयोध्या(हिन्द भास्कर):- भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या फिर से विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। आप को बता दे कि इस बार दीपोत्सव के भव्य आयोजन के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम की पैड़ी पर नौवें आयोजन के दौरान 26.11 लाख दीप प्रज्वलन का लक्ष्य रखा है । इसके लिए 28 लाख दीप बिछाने की योजना बनाई गई है। इस महायज्ञ में 32 हजार वॉलंटियर्स की सेना उतरेगी, जो दीपों को सजाने और प्रज्वलित करने का कार्य संभालेगी।

19 अक्टूबर की शाम को होने वाला यह आयोजन लेजर लाइट शो और ग्रीन आतिशबाजी से और भी आकर्षक होगा। प्रशासन ने इस भव्य आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। अयोध्या के एडीएम सिटी योगेंद्र पाण्डेय को मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि विभिन्न विभागों से 20 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं, जो आयोजन की हर बारीकी पर नजर रखेंगे। दीपोत्सव की तैयारियों में स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

राम की पैड़ी को दीपों से सजाने के लिए विशेष डिजाइन तैयार किए गए हैं, जो भगवान राम की लीलाओं को दर्शाएंगे। इन दीपों को जलाने के लिए सरसों तेल और पर्यावरण अनुकूल सामग्री का उपयोग होगा, ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे। दीपोत्सव के इस आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की भी भारी भीड़ की उम्मीद है। पिछले वर्ष सरयू में सामूहिक सरयू आरती का बना था वर्ल्ड रिकॉर्ड। एक बार फिर सामूहिक वर्ल्ड रिकॉर्ड सरयू आरती का बनाने का किया जाएगा प्रयास।

वहीं जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने बताया कि प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी और पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ मेडिकल टीमें भी तैनात रहेंगी। स्वच्छता के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि राम की पैड़ी और आसपास का क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बना रहे।

जानिए, कब कितने दीप जले

वर्ष                   जले दीप

2017                1.71 लाख

2018                 3.01 लाख

2019                  4.04 लाख

2020                   6.06 लाख

2021                    9.41 लाख

2022                   15.76 लाख

2023                    22.23 लाख

2024                    25 लाख

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow