"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की हुई शुरुआत
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य पहल है

"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की हुई शुरुआत
श्रीकृष्ण मिश्र, हिन्द भास्कर
फरेन्दा, महराजगंज
फरेन्दा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी में बुद्धवार को "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान की शुरुआत विधायक फरेन्दा विरेंद्र चौधरी ने फीता काट कर किया। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिए एनीमिया, मधुमेह, रक्तचाप, कैंसर जाँच, टीकाकरण, गर्भावस्था संबंधी जाँच, टेलीमेडिसिन सुविधाएँ एवं विधिक परामर्श जैसी स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाएँगी। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को पोषण परामर्श, मासिक धर्म स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली संबंधी सलाह दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए टीकाकरण, महिलाओं के लिए संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह अभियान स्वस्थ परिवारों के निर्माण और समावेशी विकास के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप है। यह मिशन शक्ति और पोषण 2.0 जैसी योजनाओं के साथ तालमेल बिठाकर महिलाओं और बच्चों में कुपोषण को दूर करने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर विधायक फरेन्दा ने कहा कि " स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान अधीक्षक एम पी सोनकर, प्रमोद पाण्डेय, सत्यप्रकाश मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?






