श्रमिकों के RPL प्रशिक्षण के लिए केंद्र , यूपी का दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के मध्य करार

Oct 13, 2025 - 20:47
 0  9
श्रमिकों के  RPL प्रशिक्षण के लिए केंद्र , यूपी का  दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के मध्य करार

हिन्द भास्कर:

लखनऊ, 

श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW Board) तथा दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (DTNBWED Board), नई दिल्ली के मध्य सोमवार को 

 एक महत्वपूर्ण MOU हस्ताक्षरित कर उसका आदान-प्रदान श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में किया गया।

यह समझौता श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार की सचिव श्रीमती वन्दना गुरनानी तथा उत्तर प्रदेश शासन के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डा० एम०के० शन्मुगा सुन्दरम् की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री विरजेश उपाध्याय, अध्यक्ष (BOCW Board), कर्नल नीरज शर्मा, महानिदेशक (DTNBWED Board), श्रीमती पूजा यादव, सचिव (BOCW Board) तथा महेश पाण्डेय, अपर सचिव (BOCW Board) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कर्नल नीरज शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के दो उपक्रमों के मध्य हुआ यह समझौता श्रमिकों के कौशल विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम है। डा० एम०के० शन्मुगा सुन्दरम् ने बताया कि इस MOU के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सात जनपदों में एक लाख निर्माण श्रमिकों को RPL प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी, जिससे उनके कार्यकौशल में वृद्धि होगी और उन्हें अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

श्रीमती पूजा यादव, सचिव, BOCW बोर्ड ने इसे एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इस समझौते से श्रमिकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में हो रहा कार्य अन्य राज्यों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बनेगा।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव श्रीमती वन्दना गुरनानी ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के समन्वय से श्रमिकों के कल्याण के लिए एक सराहनीय कार्य प्रारम्भ हो रहा है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश के निर्माण श्रमिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा ऐसे प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow