लखनऊ में भव्य विवाह: डॉ. सौम्या और डॉ. कौशिक परिणय सूत्र में बंधे, ताजमहल होटल में हुआ वैदिक विवाह
लखनऊ के ताजमहल होटल में संस्कृति पर्व समूह के प्रबंध निदेशक बी के मिश्र की सुपुत्री डॉ सौम्या का विवाह डॉ कौशिक के साथ वैदिक विधान से संपन्न हुआ। देश भर से विद्वान, उद्यमी, राजनेता और संस्कृतिकर्मी पहुंचे।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक भव्य और गरिमामय वैवाहिक समारोह का आयोजन हुआ। प्रख्यात उद्यमी, समाजसेवी और संस्कृति पर्व समूह के प्रबंध निदेशक बी के मिश्र की सुपुत्री डॉ सौम्या का परिणय सूत्र बंधन चिरंजीव डॉ कौशिक के संग लखनऊ के ताजमहल होटल में वैदिक विधान से संपन्न हुआ।
वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच वर-वधू ने सात फेरे लिए। पूरे समारोह में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला।
देश भर से पहुंचे गणमान्य अतिथि
इस पवित्र अवसर पर देश भर से आए हुए अनेक विद्वान, उद्यमी, राजनेता, मीडिया व्यवसायी और एंकर, पत्रकार, संस्कृतिकर्मी और सामाजिक प्रबुद्ध लोगों ने पहुंच कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की मंगल कामना की।
अतिथियों ने बी के मिश्र परिवार को बधाई देते हुए डॉ सौम्या और डॉ कौशिक के सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
विवाह समारोह में संस्कृति, साहित्य और समाज सेवा से जुड़े कई प्रमुख चेहरे भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
