उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर टी.एच.आर प्लान्टों को सोलर एनर्जी से जोड़ा जा रहा
उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर टी.एच.आर प्लान्टों को सोलर एनर्जी से जोड़ा जा रहा

By:- Amitabh Chaubey
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ के अनौराकला, चिनहट में सहायता समूहों की दीदियों द्वारा संचालित टी एच आर प्लान्ट का सघन निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने टी एच आर प्लान्ट द्वारा बनाए जा रहे पुष्टाहार के गुणवत्ता के बारे में जानकारी और साथ ही महिलाओं से बात की और उन की होने वाली आमदनी के बारे में फीड बैक लिया।
वहीं महिलाओं ने उप मुख्यमंत्री को टी एच आर प्लान्ट से होने वाली आमदनी व अन्य विवरण के बारे में जानकारी दी और साथ ही ये भी बताया कि इस टी एच आर प्लान्ट से उन की आमदनी बढ़ी है जिस से हमारे परिवार में खुशहाली आयी है। आपको बताते चलें कि टी एच एसी आर प्लान्टों से महिलाओं की आमदनी बढ़े और बिजली का व्यय भार भी कम हो, जिस के लिए उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर टी एच आर प्लान्टों को सोलर एनर्जी ( सोलर प्लांट) से जोड़ा जा रहा है।
फूड प्रोसेसिंग इकाइयों मे सोलर प्लांट लगाने में महिलाओं को 90 प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति में की गयी है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि टी एच आर प्लान्टों के संचालन से महिलाओं के जीवन में खुशहाली आ रही है, प्रदेश में 204 टी एच आर प्लान्ट स्थापित हैं जहां पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के लिए पुष्टाहार का उत्पादन स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा किये जाने की व्यवस्था की गयी है।
बड़ी संख्या में यह प्लान्ट सोलर एनर्जी से जोड़े गये हैं। उप मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान महिलाओं द्वारा बताया गया है पहले उनका बिजली का बिल लगभग सवा लाख आता था, सोलर प्लांट लगाने के बाद बिल लगभग 35 हजार आ रहा है। जिसे सुन कर उप मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्लान्ट का विस्तार किया जाय , यहां पर बेसन ,आटा, मशाला ,तेल आदि की यूनिट लगाने का प्लान एक माह के अन्दर तैयार किया जाय और बैंकों से टाइअप कर समूहों की पूरी मदद की जाय।
उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था की जाय पुष्टाहार विभाग को आपूर्ति के अलावा मार्केट में बेचने के लिए भी उत्पाद तैयार किये जाय, जिससे महिलाओं की आमदनी के नये -नये रास्ते खुलेंगे। उप मुख्यमंत्री ने महिलाओं से सुझाव भी लिये और साथ ही उनके काम की तारीफ भी की। यह यूनिट रू 90 लाख की धनराशि से तैयार की गयी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के लिए एक सी एल एफ नामित किया जाय। कहा कि महिलायें बैंकों में समय से पैसा का भुगतान अदा करती है।
इस यूनिट को विस्तार देते हुए कम से कम 5 करोड़ की यूनिट बनाई जाए। आगे उन्होंने कहा कि इस यूनिट को माडल यूनिट बनाया जायेगा वही उन्होंने कहा कि अन्य कम्पनियों से भी टाइअप करने पर विचार किया जाय। इसके इक्पेन्शन में नियमानुसार मनरेगा से धनराशि व्यय करने पर भी विचार कर लिया जाए।
What's Your Reaction?






