भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने डॉ0 अम्बेडकर के विचारों को सार्थक किया
भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने डॉ0 अम्बेडकर के विचारों को सार्थक किया

प्रयागराज(हिन्द भास्कर):- मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ0. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी इंदलपुर स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए। उन्होंने डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा को स्नान कराकर दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए डॉ0 अम्बेडकर को नमन किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के विचारों को सार्थक किया है।
भाजपा द्वारा बाबा साहब के सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाया जा रहा है। सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ भाजपा द्वारा विभिन्न जन कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। जबकि पिछली सरकारों ने बाबा साहब के संविधान की उपेक्षा की। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ही डॉ0 अम्बेडकर को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया साथ ही बाबा साहब की जन्म जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि डॉ0 अम्बेडकर आजीवन समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों के लिए लड़ते रहे। सबके साथ समान व्यवहार, समान न्याय व सबके पास समान अधिकार हो, इसके लिए बाबा साहब ने आजीवन संघर्ष किया। वहीं पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि डॉ0 अम्बेडकर ने बिना किसी भेदभाव, जात-पात के संविधान का निर्माण किया। आज हम सभी को प्राप्त समानता का अधिकार बाबा साहब की ही देन है।
बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से हम सभी को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का जो संदेश दिया वह आज भी हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की मूल आधारशिला है। ऐसे महान व्यक्तित्व को स्मरण करना केवल एक परम्परा निर्वहन नहीं, बल्कि हमारे नैतिक दायित्वों का निर्वाह है।
What's Your Reaction?






