भारत की पहला कोडिंग यूजी ऐंट्रेंस ऐक्ज़ाम को न्यूटन स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी ने किया लांच
भारत की पहला कोडिंग यूजी ऐंट्रेंस ऐक्ज़ाम को न्यूटन स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी ने किया लांच

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- न्यूटन स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी ने कोडिंग और फंडामेंटल प्रोग्रामिंग स्किल्स कौशल पर केंद्रित भारत की पहली यूजी प्रवेश परीक्षा- कोडिंग ऐनसैट की घोषणा की है। कोडिंग ऐनसैट व्यावहारिक कोडिंग क्षमताओं का मूल्यांकन करता है, जो न्यूटन स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए एक अनूठा वैकल्पिक मार्ग प्रदान करता है।
कोडिंग ऐंट्रेंस पारंपरिक शैक्षणिक अंकों के बजाय कौशल और क्षमता के आधार पर मूल्यांकन करेगा जिससे विद्यार्थियों को अपने कौशल को और बढ़ाने का अवसर हासिल होगा। वहीं न्यूटन स्कूल के सह-संस्थापक सिद्धार्थ माहेश्वरी ने कहा, ’’एनएसटी में, हम कोडिंग के प्रति उत्साही लोगों की पहचान करते हैं, उन्हें इंडस्ट्री के मुताबिक कोडिंग पाठ्यक्रम के साथ पेशेवर शिक्षा और करियर के लिए एक तय रास्ता प्रदान करते हैं।
न्यूटन स्कूल का मानना है कि शिक्षा को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को प्रतिबिंबित करना चाहिए, न कि पुराने अकादमिक फार्मुलों को और कोडिंग ऐनसैट न्यूटन स्कूल के इसी कॉन्सेप्ट का प्रमाण है।’’ इच्छुक टेक्नोलॉजिस्ट और विद्यार्थी सोनीपत, पुणे व बैंगलोर के कैम्पस में न्यूटन स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूजी प्रवेश के लिए अपनी तरह की यह पहली प्रवेश परीक्षा व्यावहारिक प्रोग्रामिंग के उत्साही विद्यार्थियों के लिए एक इनोवेटिव राह प्रदान करती है, जो कॉन्सेप्ट्स को रटने की बजाय व्यावहारिक कौशल पर जोर देती है। इसे उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जिन्होंने पारंपरिक विषयों की तुलना में कोडिंग के लिए ज्यादा वक्त दिया है, परीक्षा के पाठ्यक्रम में अंकगणित, इनपुट और आउटपुट, लैंग्वेज बेसिक्स, कोडिंग सिंटैक्स, बेसिक फंक्शन, इफ-ऐल्स स्टेटमेंट्स, लूप्स, अरे और स्ट्रिंग जैसे विषय शामिल होंगे।
टेक्नोलॉजी और संबंधित क्षेत्रों में सभी कैरियर पथों के लिए समान अवसर प्रदान करने के लिए इसे तैयार किया गया है। यह कोडिंग ऐनसैट की तकनीकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के न्यूटन के ध्येय के मुताबिक है। न्यूटन स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी का मिशन है वास्तविक दुनिया की उपयोगिता के जरिए तकनीकी शिक्षा को नए मायने देना। ऐसे समय में जब पारंपरिक परीक्षाएं अभी भी रटने पर आधारित गणित को प्राथमिकता देती हैं, कोडिंग ऐनसैट उन लोगों के लिए भविष्य के लिए तैयार समावेशी रास्ते खोलता है जो समीकरणों के बजाय कोड में सोचते हैं।
तकनीक में उच्च शिक्षा में क्रांति लाते हुए कोडिंग ऐनसैट भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक आदर्श बदलाव का संकेत देता है कि कैसे तकनीकी प्रतिभाओं की खोज की जा रही है और उनका पोषण किया जा रहा है। इच्छुक छात्र 10 अप्रैल 2025 से न्यूटन स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी में पंजीकरण करा सकते हैं।
What's Your Reaction?






