भार्गव पब्लिक स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

राष्ट्र पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह

Aug 16, 2025 - 00:04
Aug 16, 2025 - 00:07
 0  12
भार्गव पब्लिक स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
भार्गव पब्लिक स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भार्गव पब्लिक स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

बेटी हमारी अनमोल गीत पर छात्राओं का समूह नृत्य ने सबका मन मोह लिया 

श्रीकृष्ण मिश्र हिन्द भास्कर

फरेन्दा महराजगंज

भार्गव पब्लिक स्कूल अशोक नगर आनन्दनगर महराजगंज में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर्व के अवसर पर प्रबंधक रामशंकर पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को बच्चों द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गाकर की गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश-प्रेम, समर्पण व भाई-चारे के साथ अनेकता में एकता का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डाॅं पुष्पा पाण्डेय द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की छात्र व छात्राएं जया मिश्रा,शान्वी,अविका यादव, स्वरित त्रिपाठी, प्रिंस ,राज, आर्या,अथर्व श्रीवास्तव ,साक्षी गुप्ता , प्रिशा व श्रीश मिश्रा आदि ने प्रतिभाग किया। इस दौरान स्कूल के सह- प्रबन्धक अभिषेक पाण्डेय, श्रीमती शांति पाण्डेय,शिक्षिकाएं खुशी, श्रीजल दूबे, ज्योति यादव, रंजना,अनुष्का, सुप्रिया,अंजलि व अन्य कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow