मुख्यमंत्री के जनता दरबार से चहरे पर मुस्कान लेकर लौटे फरियादी

मुख्यमंत्री के जनता दरबार से चहरे पर मुस्कान लेकर लौटे फरियादी

Sep 1, 2025 - 13:23
 0  106
मुख्यमंत्री के जनता दरबार से चहरे पर मुस्कान लेकर लौटे फरियादी

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- सोमवार को अपने सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' किया। जिस में प्रदेश भर से लगभग 50 से अधिक फरियादी आए। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्या सुनी और प्रार्थना पत्र लेकर आश्वस्त किया कि निश्चिंत होकर घर जाइये, आपकी समस्या का समाधान होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक की समस्याओं का समाधान कर खुशहाल उत्तर प्रदेश बनाना ही सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी की समस्याओं का निराकरण हो और हर पीड़ित से फीडबैक भी लिया जाय।

'जनता दर्शन' में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, रोजगार, शिक्षा, आवास, कब्जा, परिवार आदि से जुड़े मामले आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow