त्योहारों पर घर जाना होगा आसान - उत्तर रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल, वाराणसी-अयोध्या से दिल्ली, पटना से चंडीगढ़ तक 176 फेरे
त्योहारों पर घर जाना होगा आसान - उत्तर रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल, वाराणसी-अयोध्या से दिल्ली, पटना से चंडीगढ़ तक 176 फेरे
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे 5 जोड़ी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चलाएगा। इससे दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और बिहार के प्रमुख शहरों के बीच अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। कुल 176 ट्रिप संचालित होंगे।
1-04209/04210 वाराणसी - दिल्ली जंक्शन - वाराणसी
वाराणसी से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक (25 ट्रिप) - हर शुक्रवार, सोमवार, बुधवार। दिल्ली से 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक (25 ट्रिप) - हर शनिवार, मंगलवार, गुरुवार। 20 कोच। रूट - प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए। वाराणसी से रात 10:15 बजे चलेगी, दिल्ली दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी।
2- 04213/04214 अयोध्या कैंट - आनंद विहार - अयोध्या कैंट
अयोध्या से 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक (18 ट्रिप) - गुरुवार, रविवार। आनंद विहार से 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक (18 ट्रिप) - शुक्रवार, सोमवार। 20 कोच। रूट - बाराबंकी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए। अयोध्या से शाम 6:20 बजे चलेगी, आनंद विहार सुबह 6:10 बजे पहुंचेगी।
3- 04512/04511 चंडीगढ़ - पटना - चंडीगढ़
चंडीगढ़ से 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक (9 ट्रिप) - हर गुरुवार। पटना से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक (9 ट्रिप) - हर शुक्रवार। 22 कोच। रूट - अंबाला, मुरादाबाद, लखनऊ (आलमनगर, उतरेटिया), सुल्तानपुर, वाराणसी, बक्सर, आरा होते हुए।
4- 04616/04615 फिरोजपुर कैंट - पटना - फिरोजपुर कैंट
फिरोजपुर से 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक (8 ट्रिप) - हर मंगलवार। पटना से 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक (8 ट्रिप) - हर बुधवार। 20 कोच। रूट - लुधियाना, अंबाला, मुरादाबाद, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी होते हुए पटना शाम 6:35 बजे पहुंचेगी।
5- 04227/04228 वाराणसी - चंडीगढ़ - वाराणसी
वाराणसी से 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक (18 ट्रिप) - गुरुवार, रविवार। चंडीगढ़ से 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक (18 ट्रिप) - शुक्रवार, सोमवार। 20 कोच। रूट - प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, सहारनपुर होते हुए।
What's Your Reaction?
