आगरा में अफेयर से नाराज पिता ने 17 साल की बेटी की हत्या की, सोते समय गला दबाया फिर धारदार हथियार से हमला

आगरा में अफेयर से नाराज पिता ने 17 साल की बेटी की हत्या की, सोते समय गला दबाया फिर धारदार हथियार से हमला

Sep 4, 2026 - 14:02
 0  37
आगरा में अफेयर से नाराज पिता ने 17 साल की बेटी की हत्या की, सोते समय गला दबाया फिर धारदार हथियार से हमला

लखनऊ/आगरा(हिन्द भास्कर):- थाना एकता क्षेत्र में शुक्रवार शाम 6:30 बजे एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, बेटी का पड़ोस के एक युवक से अफेयर था। दो दिन पहले वह घर से चली गई थी, जिसके बाद से घर में तनाव था।

आरोप है कि पिता ने सोते समय बेटी का गला दबा दिया और फिर धारदार हथियार से सिर और गले पर हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पिता ने खुद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ एसीपी मौके पर पहुंचे और जांच की।

पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow