योग जीवन जीने की कला है: अजीत कुमार सिंह

योग जीवन जीने की कला है: अजीत कुमार सिंह

Jun 21, 2025 - 15:18
 0  13
योग जीवन जीने की कला है: अजीत कुमार सिंह

गाजीपुर(हिन्द भास्कर):- स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थी। यह थीम पर्यावरण संरक्षण और शारीरिक, मानसिक व आत्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। कार्यक्रम में स्नातकोत्तर महाविद्यालय, तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान और कृषि विज्ञान केंद्र के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अपर महाधिवक्ता व पीजी कॉलेज के सचिव अजीत कुमार सिंह थे। प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बुके, स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के उद्बोधन और ओम ध्वनि के साथ शुरू हुआ। योग प्रशिक्षक प्रेम नाथ उपाध्याय ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान सिखाया। कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल राजभवन, लखनऊ के निर्देशानुसार सुबह 8:00 से 8:10 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया जो सामूहिक सूर्य-नमस्कार विश्व रिकॉर्ड बनाने के क्रम में था।

मुख्य अतिथि अजीत कुमार सिंह ने कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह मन, शरीर और आत्मा को जोड़ता है।” उन्होंने युवाओं से प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “योग से युवा संतुलित जीवन जी सकते हैं। यह उन्हें अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त करने में मदद करता है। सुबह जल्दी उठने से समय का बेहतर उपयोग होता है, जिससे कार्यों में दक्षता और स्फूर्ति आती है।” उन्होंने सभी को योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ0) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहाक कि “योग भारतीय संस्कृति एवं परम्परा का गौरव है।

यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। 21 जून को योग दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन है। यह ऊर्जा और प्रकाश का प्रतीक है।” उन्होंने आगे कहा, “स्वास्थ्य विभाग स्वस्थ राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाता है। योग के जरिए हम मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।” उन्होंने सभी को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी और एनएसएस के कैडेट्स ने योग का शानदार प्रदर्शन किया।

उपस्थित सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग का महत्व जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 समरेंद्र नाथ मिश्र ने किया। डॉ0 रविशंकर सिंह, डॉ0 एस.एन. सिंह, डॉ0 प्रतिमा सिंह, डॉ0 रविशेखर सिंह, डॉ0 मनोज कुमार मिश्र, डॉ0 त्रिनाथ मिश्र, विजय सिंह, विवेक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह और अमितेश सिंह, डॉ0 विनोद कुमार सिंह, डॉ0 अजीत प्रताप सिंह, डॉ0 अमित प्रताप आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। सभी ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने का प्रण लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow