कृषि मंत्री ने वैज्ञानिकों से की अपील, कहा कि किसानों द्वारा खेत पर किए जा रहे नवाचार से उठाएं लाभ

कृषि मंत्री ने वैज्ञानिकों से की अपील, कहा कि किसानों द्वारा खेत पर किए जा रहे नवाचार से उठाएं लाभ

May 30, 2025 - 00:28
 0  11
कृषि मंत्री ने वैज्ञानिकों से की अपील, कहा कि किसानों द्वारा खेत पर किए जा रहे नवाचार से उठाएं लाभ

निर्जला चौबे की रिपोर्ट

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के अंतर्गत गुरुवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जहाँगीरपुर, गोसाईगंज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल किसानों से बात चित किया। इस दौरान उन्होंने कई किसानों को सम्मानित किया तथा पौधारोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने, स्वयं को कृषि विभाग के पोर्टल पर रजिस्टर करवाने, प्राकृतिक खेती अपनाने तथा कृषि के क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधान से परिचित रहने, नई तकनीक को अपनाने तथा प्रदेश की जलवायु के अनुसार फसलों की प्रजातियों को पैदा करने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से भी अपील की कि वे किसानों द्वारा खेत पर किए जा रहे नवाचार से भी लाभ उठाएं। साथ ही उन्होंने किसान ऑन से आग्रह किया कि वह इन कार्यक्रमों के दौरान स्वयं आगे जाकर कृषि वैज्ञानिकों के समक्ष अपनी चुनौतियों को रखें। उन्होंने किसानों को बताया कि यह विशेष अभियान पूरे प्रदेश भर में 29 मई से 12 जून 2025 तक चलेगा, जिसमें किसानों को खरीफ फसलों की आधुनिकतम तकनीकों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

शाही ने कहा कि इस विशेष अभियान में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में किसानों को उन्नत बीजों के उपयोग, बीज शोधन, मिट्टी स्वास्थ्य सुधार, सह-फसली खेती, ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई, कृषि ड्रोन के इस्तेमाल, प्राकृतिक खेती तथा औद्यानिक फसलों के विस्तार की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री और फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के पंजीकरण व सहायता पर विशेष जोर रहेगा।

शाही ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि पद्धतियों से अवगत कराना और प्रदेश में कृषि उत्पादकता को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान डॉ0 दिनेश सिंह निदेशक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, डॉ0 टी दामोदरन निदेशक केंद्रीय उपोष्ण बागवानी अनुसंधान संस्थान, डॉ0 पीएल सरोज प्रधान वैज्ञानिक सीआईएसएच सहित कई अन्य कृषि वैज्ञानिक तथा कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow