लखनऊ ने रचा इतिहास, स्वच्छता में बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर

लखनऊ ने रचा इतिहास, स्वच्छता में बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर

Jul 18, 2025 - 00:28
 0  4
लखनऊ ने रचा इतिहास, स्वच्छता में बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- राजधानी लखनऊ ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है और साथ ही साथ देश के तीसरे सबसे स्वच्छ शहर का गौरव प्राप्त किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लखनऊ नगर निगम को राष्ट्रीय ‘प्रेसीडेंशियल अवार्ड’ से सम्मानित किया। भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2024-25 में नए भारत के नए उ0प्र0 की झलक दिखाई दी।

इस वर्ष उ0प्र0 कई श्रेणियों में पुरस्कृत हुआ। देश के प्रथम तीन स्वच्छतम नगरों में पहले एक भी नगर नहीं था, लखनऊ पहली बार शामिल हुआ। प्रथम 10 स्वच्छतम नगरों में भी पहले एक भी नगर नहीं था, अब इसमें लखनऊ और आगरा भी शामिल हैं। प्रथम 25 स्वच्छतम नगरों में पहले उ0प्र0 का मात्र एक नगर शामिल था, अब इसकी संख्या 07 है-लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, प्रयाग, कानपुर, वाराणसी व मेरठ है।

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ किए गए स्वच्छ भारत मिशन के दूरदर्शी दृष्टिकोण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अहम योगदान रहा है। जिन्होंने प्रत्येक शहर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने की दिशा में स्पष्ट लक्ष्य और संसाधन प्रदान किए। यह उपलब्धि विशेष रूप से नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण, सरलता, त्वरित निर्णय शक्ति व दूरदर्शिता के चलते लखनऊ ने विगत वर्ष की रैंकिंग (44 वाँ स्थान) से सीधा शीर्ष तीन में स्थान बनाया।

नगर निगम द्वारा कूड़ा प्रबंधन को लेकर अपनाई गई डिजिटल निगरानी प्रणाली, कचरा पृथक्करण एवं शिवरी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट पर किए जा रहे प्रभावी निस्तारण कार्यों को देश-विदेश में सराहा गया है। ए. के. शर्मा ने इस ऐतिहासिक सफलता पर लखनऊ की जनता, निगम प्रशासन, सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता योद्धाओं को बधाई दी।

लखनऊ ने यह सिद्ध कर दिया है कि इच्छाशक्ति, पारदर्शिता और जनसहभागिता से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। लखनऊ नगर निगम द्वारा कचरे की विभिन्न श्रेणियां का वैज्ञानिक ढंग से छटाई एवं पृथक्करण तथा शिवरी प्लांट पर जमा २० लाख टन कूड़े का निस्तारण एक अभूतपूर्व कार्य हुआ है। कूड़े से कंचन की बात को चरितार्थ करते हुए यूपी दर्शन नाम का अद्वितीय पार्क बनाया गया है। यूपी में हुए इन कार्यों की चर्चा अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर भी हुई है।

यह पुरस्कार केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि लखनऊ के प्रत्येक नागरिक की मेहनत, जागरूकता और प्रतिबद्धता तथा सफ़ाई मित्रों सहित इस कार्य से जुड़े सभी के परिश्रम का परिणाम है। ए. के. शर्मा ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस उपलब्धि को बनाए रखने और अन्य शहरों को भी प्रेरणा देने के लिए इसी उत्साह से सहभागी बनें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow