एपीजीसीई गोरखपुर सिटी चैप्टर ने भी किया वृक्षारोपण ; डीएलएड कालेज को दिया वाटर कूलर

पं० ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान डीएलएड कालेज में एपीजीसीई गोरखपुर सिटी चैप्टर के इंजीनियर्स द्वारा वृक्षारोपण के साथ ही वाटर कूलर भी लगाया गया।

Jul 15, 2025 - 14:10
 0  29
एपीजीसीई गोरखपुर सिटी चैप्टर ने  भी किया वृक्षारोपण ; डीएलएड कालेज को दिया वाटर कूलर

एसोसिएशन आफ प्रोफेशनल ग्रेजुएट सिविल इंजीनियर गोरखपुर सिटी चैप्टर द्वारा विगत 12 जुलाई 2025 दिन शनिवार को पंडित ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान डिग्री कॉलेज डीएलएड (बीटीसी) आभूराम तुर्कवलिया में वाटर कूलर लगाया गया व विभिन्न प्रकार की वृक्ष प्रांगण में लगाए गए कार्यक्रम में एपीजीसीई के अध्यक्ष इंजीनियर आशुतोष चंद्रा  ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दिन लगाया गया एक पौधा अनेक लोगों को छाया देगा और यह हमारा इस संस्था के लिए प्रथम प्रयास है इस दिशा में सतत प्रयास जारी रहेगा सचिव इंजीनियर पवनेश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं शुद्ध पेयजल से ही स्वस्थ जीवन संभव है ।

संस्था के प्रबंधक ई० ए० एन ०त्रिपाठी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा ही जीवन का आधार है । पूर्व अध्यक्ष ई० अजय श्रीवास्तव, ई० पुण्य प्रतीक चौहान, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अशोक कुमार द्विवेदी ,पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर ० एस ०मिश्रा जी ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया ।

     संस्थान के प्राचार्य कृष्ण मुरारी पाठक ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया |

संचालन डॉक्टर शोभित श्रीवास्तव ने किया डीएलएड प्रशिक्षु द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया |

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ई० संजय श्रीवास्तव, ई० संदीप वर्मा ,ई० इरफान ,ई० सी पी पांडे, ई० शुभम राय, ई०रवि कुमार निषाद ,ई० प्रकाश रंजन ,ई० प्रशांत द्विवेदी डायरेक्टर , धर्मेंद्र चौहान, श्रीमती वंदना पांडे, ओंकारनाथ त्रिपाठी , अवनेश्वर नाथ त्रिपाठी , अरविंद कुमार मौर्य राजेंद्र सिंह डॉक्टर वकील धर दुबे ,डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ,डॉक्टर राजकुमार, डॉक्टर सतीश दुबे, राजीव सिंह, श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी, अनीता पांडे, रंजू दुबे, वंदना पांडे सत्यम यादव सुधीर यादव, भीमधर दुबे, मनीष कुमार, हरिकेश यादव एवं गोमती आदि लोग उपस्थित रहे |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow