निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज सिंह को पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने सम्मानित किया

निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज सिंह को पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने सम्मानित किया

Apr 3, 2026 - 12:35
 0  36
निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज सिंह को पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने सम्मानित किया

गोरखपुर(हिन्द भास्कर):- पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हें लखनऊ मंडल में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय, लखनऊ के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

महाप्रबन्धक ने कहा कि रेलवे में समय के साथ मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी की भूमिका में काफी बदलाव आया है और अब यह भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण हो गई है। जनसम्पर्क के क्षेत्र कार्यरत व्यक्ति की स्किल डेवलपमेंट काफी तेज होता है और व्यावसायिकता को आत्मसात करना होता है। पंकज कुमार सिंह ने मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

पंकज कुमार सिंह ने पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ासंघ के तत्त्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की अनेक खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक आयोजित करायी। महाप्रबन्धक बोरवणकर ने पंकज कुमार सिंह को नये पद की शुभकामनायें दी। वहीं निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वाेत्तर रेलवे पर जनसम्पर्क विभाग की सोशल मीडिया टीम काफी अच्छा कार्य कर रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर 2.10 लाख एक्स पर 1.6 लाख फॉलोवर्स हो चुके है, जो कि काफी अच्छी स्थिति है। जनसम्पर्क के क्षेत्र में कैसे अच्छा करे इसके लिए निरंतर कार्य करते रहे और आप सभी का अच्छे कार्य के लिए मार्गदर्शन मिलता रहा। इसके लिए पंकज सिंह ने सभी प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव/महाप्रबन्धक आनन्द ऋषि श्रीवास्तव ने पंकज कुमार सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपने मीडिया प्रबन्धन का कार्य बेहद कुशलतापूर्वक किया। उप महाप्रबन्धक/सामान्य शुभम वर्मा ने कहा कि पंकज सिंह ने जनसम्पर्क का कार्य पूरी निष्ठा और इमानदारी से किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow