आरपीएफ को मिली बड़ी सफलत, दूसरे के नाम पर यात्रा कर रहे दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आरपीएफ को मिली बड़ी सफलत, दूसरे के नाम पर यात्रा कर रहे दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Apr 3, 2026 - 12:09
 0  39
आरपीएफ को मिली बड़ी सफलत, दूसरे के नाम पर यात्रा कर रहे दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- आरपीएफ लखनऊ जंक्शन ने अपराध आसूचना शाखा और आरपीएफ पोस्ट ऐशबाग के सहयोग से 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो दूसरे के नाम पर बुक किए टिकट पर गलत तरीके से यात्रा कर रहे थे।

आप को बता दे कि उनि प्रशांत सिंह यादव अपराध आसूचना शाखा लखनऊ जं को स्टाफ द्वारा मिली सूचना पर गाड़ी संख्या 20103 के कोच संख्या S 5 मे LTT से KLD पीएनआर 8543905941 सीट नंबर 15/16 पर टिकट मे अंकित(01.BARKAT ALI 30 M ,02.maksood ahmad 34 M ) यात्री से भिन्न नाम से यात्रा कर रहे दो व्यक्तियों नाम क्रमशः अब्दुल रफाहक खान पुत्र स्व मतिउल्लाह हक निवासी ग्राम कुहरियांव पोस्ट कुहरियांव जिला संतकबीर नगर उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष तथा मो० मकसूद पुत्र महमूदुल हसन निवासी 451सेमरियाव सेमरियांव जिला संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश उम्र 36 वर्ष को धारा 142 , 137 रेल्वे एक्ट के उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया।

जब पुलिस ने कड़ाई से पूंछताछ की तो पता चला की उक्त टिकट मुंबई मे किसी टिकट दलाल द्वारा रैंडम नाम से टिकट बुक किया गया था तथा जरूरत मंद को डिमांड बढ़ने पर मिलता जुलता नाम होने तथा आधार मे टिकट मे अंकित नाम एडिट करके महंगे दाम पर बिक्री कर दिया गया है जो की रेल्वे अधिनिएम धारा 143 , रेल्वे टिकटों की अवैध कालाबाजारी का मामला जाहीर होने पर उक्त पकड़े गए व्यक्तियों से हुए चैट ट्रांजेक्शन आदि के विवरण तथा संपर्क नंबर आदि एकत्र कर मामला आर पी एफ पोस्ट ऐशबाग जं को वास्ते अग्रिम कानूनी कार्यवाही सुपुर्द किया गया।

बरमदगी

01 ई टिकट कीमती 2269.05/रु

गिरफ़्तारी मे संलग्न टीम - अपराध आसूचना शाखा लखनऊ जं

उनि० प्रशांत सिंह यादव, सुनीत कुमार श्रीवास्तव, करुनेश कुमार मिश्र, हेका महेंद्रनाथ, कां हेमंत कुमार भारती आर पी एफ पोस्ट ऐशबाग से इमदाद मे सलग्न सदस्य सउनि० राम प्यारे यादव, हेका अकील अहमद कृत कार्य वाही आर पी एफ पोस्ट ऐशबाग जं पर मामला मुअ सं 232/26 धारा अंतर्गत 142,137, तथा 143 रेल्वे अधिनियम सरकार बनाम अब्दुल राफेहक खान आदि।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow