इंदिरा सरकार ने सत्ता बचाने के लिए कुचला था लोकतंत्र :अशोक चौरसिया

सदर ब्लाक परिसर में आयोजित हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस
हिन्द भास्कर
सोनभद्र। सदर ब्लाक परिसर में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया महामंत्री काशी क्षेत्र भाजपा ने कहा कि
25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष हुए पूरे
कहा कि तत्कालीन इंदिरा सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की अवहेलना की। आपातकाल किसी युद्ध या आंतरिक विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि सत्ता बचाने के लिए लगाया गया था।
इस दौरान प्रेस की स्वतंत्रता और न्यायपालिका की निष्पक्षता को समाप्त कर दिया गया। नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया। एक रात में देश भर के नेताओं को बंदी बना लिया गया। प्रेस कार्यालयों की बिजली काट दी गई।
श्री चौरसिया ने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान की शपथ लेकर भी लोकतंत्र को तानाशाही में बदल दिया। उन्होंने कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका को अपना बंधक बना लिया।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष नदलाल गुप्ता,सदर विधायक भूपेश चौबे,पूर्व सांसद राम सकल पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, डॉ धर्मवीर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






