विपक्षी दल हमेशा दंगाइयों और आतंकवादियों के साथ खड़े दिखते है:- भूपेन्द्र सिंह चौधरी

विपक्षी दल हमेशा दंगाइयों और आतंकवादियों के साथ खड़े दिखते है:- भूपेन्द्र सिंह चौधरी

Apr 12, 2025 - 21:33
 0  6
विपक्षी दल हमेशा दंगाइयों और आतंकवादियों के साथ खड़े दिखते है:- भूपेन्द्र सिंह चौधरी

By:- Nirjala

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मोदी-योगी सरकार का लेखा-जोखा लेकर शनिवार को बाराबंकी जिले के ख़सपरिया गांव पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री ने राजनीति के मायने बदल दिए हैं। राष्ट्र सर्वोपरि का भाव लिए भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और जन कल्याण को समर्पित है।

चौधरी ने गांव में स्थित मत्थेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया। स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए। बूथ संख्या 212 एवं 213 की कमेटी के साथ विभिन्न अभियानों पर चर्चा की। योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। मंदिर परिसर में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीणों से संवाद किया। चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी सरकारों ने भारतीय संस्कृति एवं विरासत का गौरव बढ़ाया है।

अब कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा होती है। उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण व विंध्याचल कॉरिडोर के निर्माण को सनातन संस्कृति के पुनरोत्थान का अहम पड़ाव बताया। उन्होंने महाकुंभ के ऐतिहासिक आयोजन को देश के करोड़ों सनातनियों के एकता का महाकुंभ कहा। उन्होंने विरोधी पार्टियों पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि वामपंथ एवं कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों के मूल में विदेशी विचारधारा है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हमेशा दंगाइयों और आतंकवादियों के साथ खड़ी दिखते है। आतंकियों एवं दंगाइयों के केस वापस लेने के लिए उन्होंने सपा और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा मोदी-योगी सरकार में आतंकियों, दंगाइयों एवं माफियाओं के हौसले पस्त हैं। चौधरी ने सपा के पीडीए को छलावा कहते हुए सपा को परिवारवादी पार्टी कहा। उन्होंने कहा भाजपा सामाजिक समरसता और सद्भाव की हिमायती है।

सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर काम करते हुए सरकार ने बिजली, सड़क, सुरक्षा सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम किया है, जिसके चलते 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जा सका है। बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow