छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 58 विशेष ट्रेनों का कर रही संचालन

छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 58 विशेष ट्रेनों का कर रही संचालन

Oct 26, 2025 - 19:03
Oct 26, 2025 - 19:10
 0  100
छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 58 विशेष ट्रेनों का कर रही संचालन

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- छठ पर्व पर देश के कोने-कोने से लोग अपने घरों पर छठ मनाने आते हैं। जिसका पूरा असर आप को रेलवे स्टेशन पर देखने को मिलता जाता होगा। जहां लाखों की संख्या में लोग अपने घरों को जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन आते हैं। जिस की वजह से स्टेशनों पर भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसी कड़ी में उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा लखनऊ स्टेशन पर भारी भीड़ से निपटने के लिए तैयारियाँ की गई हैं। वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ कुलदीप तिवारी ने लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्रियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के एन्ट्री एवं एग्जिट पॉइंट्स पर चेकिंग स्टाफ की तैनाती, टिकटिंग व्यवस्था, मल्टीपरपज़ एवं कैटरिंग स्टॉल्स, पूछताछ कार्यालय, ATVM मशीनों की कार्यशीलता, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, मेगाफोन घोषणाएँ, तथा सहायता काउंटर (Help Desk) जैसी सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने CCTV मॉनिटरिंग सिस्टम, होल्डिंग एरिया में की गई व्यवस्थाएँ, पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, फर्स्ट एड सुविधा, तथा महिला यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित प्रबंधों की समीक्षा की। आगे उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहार के दिनों में किसी भी यात्री को असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएँ लगातार निगरानी में रखी जाएँ।

वहीं लखनऊ मंडल द्वारा महिला यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए RPF की महिला कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। बच्चों एवं वृद्ध यात्रियों की सहायता के लिए मेडिकल टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से RPF के जवानों द्वारा विशेष ट्रेनों की मैनिंग की जा रही है ताकि सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जा सके। पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त दिनांक 27.10.2025 को कुल 58 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

ये ट्रेनें बिहार, कोलकाता, हावड़ा, दिल्ली, जयपुर, गुजरात एवं मुंबई सहित विभिन्न दिशाओं में संचालित होंगी, जिनमें से 23 ट्रेनें बिहार की दिशा में चलाई जा रही हैं, इन ट्रेनों में गाड़ी संख्या 04235 लखनऊ - शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन दिनांक 27.10.2025 को लखनऊ स्टेशन से समय रात्रि 20:50 बजे शकूर बस्ती के लिए प्रस्थान करेगी l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow