उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के नामित संचालक रामाश्रय राय का सहकार भारती कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के नामित संचालक रामाश्रय राय का सहकार भारती कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

May 27, 2025 - 21:25
May 27, 2025 - 22:11
 0  12
उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के नामित संचालक  रामाश्रय राय का  सहकार भारती कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

निर्जला चौबे की रिपोर्ट

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के पूर्व उपसभापति रहे रामाश्रय राय को उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ का संचालक नामित होने पर समर्थकों सहित चीनी मिल में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसे लेकर समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत कर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई व बधाइयां दी।

गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के अनुमोदन पर उ0 प्र0 सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड लखनऊ व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित करने की प्रकिया की गई है। आप को बता दे पूर्व उपसभापति रामाश्रय राय पुत्र स्व. श्री रमेश राय निवासी ग्राम व पोस्ट- तरीका, जिला आजमगढ़ के रहने वाले है। उन्हें उ0 प्र0 सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ में उ0 प्र0 सहकारी समिति अधिनियम 1965 की धारा-34 के अंतर्गत संचालक पद पर नामित किया गया है।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात सहकार भारती उत्तर प्रदेश कार्यालय पर भी उनका भव्य स्वागत किया गया जिसमें सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह, महामंत्री अरविंद कुमार दुबे , प्रदेश उपाध्यक्ष डी पी पाठक, प्रदेश मंत्री सतीश कठेरिया, प्रदेश कार्यालय प्रमुख सतीश दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow