मंडल रेल प्रबंधक ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, रेलवे में चल रही परियोजनाओं की दी जानकारी
मंडल रेल प्रबंधक ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, रेलवे में चल रही परियोजनाओं की दी जानकारी

अमिताभ चौबे की रिपोर्ट
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मंडल रेल प्रबंधक ने मुख्यमंत्री को लखनऊ मंडल में चल रही प्रमुख रेल परियोजनाओं तथा आगामी महत्त्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। वहीं मुख्यमंत्री ने लखनऊ मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा जनता को बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
What's Your Reaction?






