सीबीएसई 12 बोर्ड परीक्षा में संत जोसेफ स्कूल की दिशिता सिंह 91.4% स्कूल टॉपर
शुभ श्रीवास्तव तथा सौम्या वर्मा ने 90.6% के साथ द्वितीय एवं स्नेहा गिरि 90% ने तृतीय स्थान हासिल किया
सोनभद्र।
एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल की छात्रा दिशिता सिंह ने 91.4% के साथ स्कूल टॉप किया और शुभ श्रीवास्तव तथा सौम्या वर्मा
ने 90.6% के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया साथ ही स्नेहा गिरि 90% ने तृतीय स्थान हासिल कर बोर्ड परीक्षा परिणाम से विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि
बोर्ड परीक्षा के परिणाम केवल अंकों का प्रतिबिंब नहीं होते, बल्कि यह आपके परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और समर्पण की सच्ची पहचान हैं।
मैं उन सभी विद्यार्थियों को हृदय से बधाई देता हूँ जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आपकी सफलता आपके अथक प्रयासों और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थी अपनी पुस्तकीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं और श्रेष्ठ अंक प्राप्त करके अपने परिवार तथा विद्यालय का नाम रोशन करते हैं।
कुल 07 छात्रों को 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए।
What's Your Reaction?
