अवैध वसूली करने हुए लखनऊ स्टेशन पर फर्जी टीटीई पकड़ा गया

अवैध वसूली करने हुए लखनऊ स्टेशन पर फर्जी टीटीई पकड़ा गया

May 10, 2026 - 14:08
 0  103
अवैध वसूली करने हुए लखनऊ स्टेशन पर फर्जी टीटीई पकड़ा गया

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर देर रात प्लेटफॉर्म नंबर 6/7 पर टीटीई राजीव रंजन एवं Sr. CCTC कुंजबिहारी सिंह ने चेकिंग के दौरान एक युवक को टीटीई की वेशभूषा में यात्रियों से अवैध वसूली करते पकड़ा।

जिस ने अपना नाम शिवम मिश्रा पुत्र सुभाष चंद्र मिश्रा, निवासी सीतापुर बताया। उसने ने कहा कि मैं मुरादाबाद मंडल में टीटीई के पद पर तैनात हु। वहीं जब शक होने पर मुरादाबाद में फोन पर बात की गई तो पता चला कि इस नाम का कोई टीटीई वहां कार्यरत नहीं है।

जिस के बाद संबंधित युवक को विधिक कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। युवक के पास से एक पहचान पत्र एवं ईएफटी (EFT) बुक भी बरामद हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow