मुख्यमंत्री योगी ने काल भैरव के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री योगी ने काल भैरव के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की

Mar 2, 2026 - 15:33
 0  35
मुख्यमंत्री योगी ने काल भैरव के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की

वाराणसी(हिन्द भास्कर):- मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ एवं काशी के कोतवाल श्री काल भैरव के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। वहीं मुख्यमंत्री ने वाराणसी में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोदौलिया रोप-वे स्टेशन, मणिकर्णिका एवं हरिश्चंद्र घाट निर्माण, अमृत-2 योजना, सीवरेज एवं वाटर सप्लाई, विद्युत अंडरग्राउंड केबलिंग तथा दालमंडी सड़क चौड़ीकरण समेत सभी विकास कार्यों की सघन मॉनिटरिंग की जाए। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन धार्मिक परिसरों तक सीमित रहें। तीव्र ध्वनि वाले साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न पर रोक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर कार्रवाई तथा अवैध व जहरीली शराब पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने पुलिस के शालीन व्यवहार, ट्रैफिक प्रबंधन, जनसुनवाई की नियमितता, लंबित राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण, व्यापार-उद्योग बंधु बैठकों की नियमितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने वाराणसी के पाण्डेयपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, पुलिस लाइन स्थित पुलिस संग्रहालय तथा सिगरा स्टेडियम के निकट विकसित हो रहे बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow