जनता दर्शन में बोले मुख्यमंत्री, किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

जनता दर्शन में बोले मुख्यमंत्री, किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Mar 5, 2026 - 18:03
 0  30
जनता दर्शन में बोले मुख्यमंत्री, किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

गोरखपुर(हिन्द भास्कर):- गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जिलों से आए करीब 150 लोगों से मुलाकात की और सबको आश्वस्त किया कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा।

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले और कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow