'हर घर शिक्षा' का संकल्प साकार करता 'नया उत्तर प्रदेश'
'हर घर शिक्षा' का संकल्प साकार करता 'नया उत्तर प्रदेश'
वाराणसी(हिन्द भास्कर):- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर में 'स्कूल चलो अभियान'(शैक्षणिक सत्र 2026-27) का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि हर बच्चा स्कूल जाए, कोई भी बच्चा छूटने न पाए - यह संकल्प हर शिक्षक का होना चाहिए। शिक्षा का यह अभियान राष्ट्रीय कार्य है और राष्ट्र निर्माण का पवित्र प्रयास है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियां' पुस्तिका का विमोचन किया तथा विद्यार्थियों को मिड-डे मील का वितरण भी किया।
What's Your Reaction?
