रेलवे की नई पहल: लखनऊ स्टेशन पर 'डिजिटल लॉकर' सुविधा का हुआ शुभारंभ

रेलवे की नई पहल: लखनऊ स्टेशन पर 'डिजिटल लॉकर' सुविधा का हुआ शुभारंभ

Apr 15, 2026 - 12:47
 0  91
रेलवे की नई पहल: लखनऊ स्टेशन पर 'डिजिटल लॉकर' सुविधा का हुआ शुभारंभ

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने यात्रियों की सुविधा और सामान की सुरक्षा के लिए लखनऊ रेलवे स्टेशन पर नई “डिजिटल लॉकर (DigiLocker)” सुविधा का शुभारंभ किया है। “डिजिटल लॉकर” सुविधा का उद्घाटन एक यात्री द्वारा किया गया।

यह लॉकर सुविधा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर AC प्रतीक्षालय (AC Waiting Area) के पास बनाया गया है। जिससे यात्रियों को आसानी से इसका लाभ मिल सके। इस डिजिटल लॉकर प्रणाली के माध्यम से यात्री अपने सामान को सुरक्षित रूप से निर्धारित समयावधि के लिए रख सकते हैं।

ये डिजिटल लॉकर विभिन्न आकारों—मीडियम (M), लार्ज (L) एवं एक्स्ट्रा लार्ज (XL)—में उपलब्ध हैं, जिनके लिए 6 घंटे एवं 24 घंटे की अवधि के अनुसार शुल्क निर्धारित किया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को शहर घूमने या ट्रेन का इंतजार करने के दौरान सामान की सुरक्षा की चिंता से मुक्ति मिलेगी।

यात्री अपना बैग/सामान डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रखकर निश्चिंत होकर शहर भ्रमण कर सकेंगे। यह पहल रेलवे द्वारा “यात्री सुविधा एवं डिजिटल सेवाओं के विस्तार” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow