महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के लगाए नारे

हिन्द भास्कर
सोनभद्र।
भाजपा महिला मोर्चा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा बरैला से शुरू होकर बरकरा गांव पहुंची।
भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। उन्होंने वीर सैनिकों को सलामी दी। भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। यात्रा का उद्देश्य आमजन को जागरूक करना और सैनिकों के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाना था। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उस ऐतिहासिक सम्मान का प्रतीक है, जब विश्व इतिहास में पहली बार किसी परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी देश के घर में घुसकर प्रहार किया गया।
उन्होंने कहा, मात्र 90 मिनट में पाकिस्तान के 11 एयरबेस ध्वस्त किए गए और 100 से अधिक आतंकियों का सफाया कर भारत की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की गई। इस यात्रा का लक्ष्य न केवल ऑपरेशन सिंदूर के प्रति समर्थन जताना है, बल्कि युवाओं एवं आम नागरिकों में देशभक्ति, अनुशासन और सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ करना भी है। जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि कहा कि हमारे भारतीय सेना के वीर रणबांकुरों ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए। भारत की सेना के शौर्य को पूरी दुनिया देख चुकी है ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर। भारत मां के वीर सपूतों के रहते देश की सरहद को कोई आंख नहीं दिखा सकता। ये विशाल तिरंगा यात्रा ऐसे ही वीर सपूतों व भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए निकाली गई है। हर भारतीय को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है। सेना ने घर में घुसकर पाकिस्तान को उसकी करनी का दंड दिया। तिरंगे की आन बान और शान के लिए भारत का बच्चा बच्चा मिटने को तैयार है। जिन बेटियों का सिंदूर आतंकियों ने छीना था हमारी सेना ने उसका बदला ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को अंजाम देकर ले लिया है।
कहा कि आपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न केवल वीरता का प्रदर्शन किया बल्कि यह भी स्पष्ट किया संदेश दिया कि नया भारत आतंकवाद का जवाब उसी की भाषा मे देने मे सक्षम है, सेना है तो सुकुन है। सेना का गौरव गान जन जन मे हो रहा है।
कहा कि पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंक और बातचीत एक साथ नही चल सकते उन्होने कहा यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के प्रति आभार प्रकट करने के लिए निकाली गई है। सेना ने संयमित ढंग से शौर्य का परिचय देते हुए यह सिद्ध कर दिया कि भारत कमजोर नही है।
यात्रा में जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, प्रिया सोनकर, रितु अग्रहरि,आरती चौबे, तारा देवी, वंदना वर्मा, श्रेया पांडेय,कंचन, कविता यादव, पूनम गुप्ता आदि कार्यकर्ता शामिल रही।
What's Your Reaction?






