याद रखिए संविधान,स्वतंत्र न्यायपालिका, लोकतंत्र इसकी गारंटी हिन्दू बहुमत ही है:- अम्बरीष
याद रखिए संविधान,स्वतंत्र न्यायपालिका, लोकतंत्र इसकी गारंटी हिन्दू बहुमत ही है:- अम्बरीष
सोनभद्र(हिन्द भास्कर):- विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री और प्रवक्ता अम्बरीष ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की घटनाओं पर अपनी नाराजगी व्यक्त हुए प्रधानमंत्री से मांग की है कि यही समय है , सही समय है राजधर्म निभाने के लिए।
उन्होंने कहा कि देश के महानायकों में एक को अपशब्द कहने वाले सांसद रामजी लाल सुमन को उनके " घर " में सुरक्षा देना राजधर्म है ,तो पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद में चरमपंथी अराजक भीड़ के सामने निर्दोष हिंदुओं को मरने के लिए छोड़ देना क्या है ? उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक सत्तालोलुप महिला जिसके सत्ता का "महल" ही बांग्लादेशी घुसपैठियों,रोहिंग्या व अराजक तत्वों के सहारे खड़ा है , उसके भरोसे यदि केन्द्र सरकार बंगाल के हिन्दू के जान, माल और सम्मान की सुरक्षा छोड़ती है तो यह,देश और संविधान के साथ विश्वासघात होगा।
उन्होंने पूछा कि ममता बनर्जी की सौ गलतियां क्या अभी पूरी नहीं हुईं? हे केशव !" सुदर्शन " का संधान आखिर कब ??? देश की सर्वोच्च अदालत में बैठे " अति संवेदनशील" न्यायमूर्तिगण जो आजकल न्यायाधीश कम उपदेशक अधिक दिखते हैं,वह मुर्शिदाबाद की अराजक घटनाओं का संज्ञान क्यों नहीं ले रहे है , जैसे दूसरे मामलों में स्वयं संज्ञान ले लेते हैं । उन्होंने कहा याद रखिए संविधान,स्वतंत्र न्यायपालिका, लोकतंत्र इसकी गारंटी हिन्दू बहुमत ही है।
देश का संविधान लहराने वाली सेकुलर गैंग,समय समय पर मानवाधिकार की दुहाई देने वाले , विचार अभिव्यक्ति के नाम पर भारत के खिलाफ बोलने वालों के साथ खड़े रहने वाले कथित तरक्की पसंद लोग , सिने अभिनेता अभिनेत्रियां ,नुक्कड़ नाटक करने वाले जगह जगह मोर्चा खोलने वाले तथाकथित , प्रगतिवादी लेखक,पत्रकार,कलाकारऔर विचारक बंगाल में हिन्दू मारा जा रहा है तो गायब, क्यों हैं,, मुर्शिदाबाद में हो रही अमानवीय घटनाओं को रोकने का कर्तव्य केंद्र सरकार का है। देश को बहुत आशा है, अपेक्षा है केंद्र सरकार से।
प्रधानमंत्री समय समय पर खरे भी उतरे हैं ।केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल की भी सरकार है । प्रधानमंत्री इसे भी स्मरण कीजिए। सही माने में राजधर्म निभाने का समय अब आ गया है। "परित्राणाय साधुनाम विनाशय च दुष्कृताम"
What's Your Reaction?
