23 अगस्त 2025 का पंचांग
पंचांग से जानें आज की तिथि पर विशेष जानकारी

23 अगस्त 2025 शनिवार का पंचांग
तिथि: अमावस्या दिन में 11 बजकर 07 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा
आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय का समय
सूर्योदय का समय : 05: 37 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06: 23 पी एम
चंद्रोदय का समय: चन्द्रोदय नहीं होगा
नक्षत्र :मघा - 1:33ए एम, अगस्त 24 तक
आज का करण : नाग - 11:07 ए एम तक तत्पश्चात किंस्तुघ्न
आज का योग :परिघ -03:04 पी एम तक
आज का वार : शनिवार
आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष
शक सम्वत: 1947 विश्वावसु
राष्ट्रीय भाद्रपद मास की पहली तिथि
विक्रम सम्वत: 2082 कालयुक्त
आज स्नान दान की अमावस्या है। अमावस्या तिथि में भगवान शिव का वास माँ गौरी के सानिध्य में होने से शुभ फलदाई होता है।
शनिवार को शरीर में तेल मालिश करने से सुख की प्राप्ति होती है।
कुशोत्पाटिनी अमावस्या आज ही है।
पूर्व दिशा की ओर मुख करके 'ओं कुशाग्रे वसते रुद्रकुशमध्ये तु केशव:। कुशमूले वसेद् ब्रह्मा कुशान में देहि मेदिनी।' यह मंत्र पढ़कर कुश को प्रणाम करते हुए 'ॐ हूँ फट्' इस मंत्र से कुश को ग्रहण करें। इस मंत्र से उखाड़ा गया कुश वर्ष भर पूजा के काम आता है।
शनिवार को अमावस्या होने के कारण व्यवसाय आरंभ करने का मुहूर्त है।
आज मासांत दोष के कारण अन्य कोई मुहूर्त नहीं है।
आज पूर्व तथा ईशान कोण में यात्रा का निषेध है।
- केशव शुक्ल
What's Your Reaction?






