एसजीपीजीआई बनेगा देश का पहला अत्याधुनिक क्वार्टरनरी केयर सेंटर

एसजीपीजीआई बनेगा देश का पहला अत्याधुनिक क्वार्टरनरी केयर सेंटर

Feb 21, 2026 - 14:37
 0  15
एसजीपीजीआई बनेगा देश का पहला अत्याधुनिक क्वार्टरनरी केयर सेंटर

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में स्वास्थ्य क्षेत्र पर चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश का स्वास्थ्य तंत्र डिजिटल, सुगम, सुलभ और किफायती मॉडल की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विपक्ष के नेता को संबोधित करते हुए कहा कि वे हाल ही में उनके क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर चुके हैं और वहां के लोग कार्य से संतुष्ट हैं।

मुख्यमंत्री ने सदन में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसजीपीजीआई), लखनऊ में एक क्वार्टरनरी केयर हेल्थ सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए पहले चरण में 859 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें 359 करोड़ रुपये निर्माण कार्य के लिए और 500 करोड़ रुपये अत्याधुनिक उपकरणों के लिए होंगे।

उन्होंने कहा कि यह भारत का पहला ऐसा सुपर स्पेशलिटी और अनुसंधान आधारित अत्याधुनिक केंद्र होगा, जो भविष्य की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर अच्छे कार्य को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी है, लेकिन अब तक जो काम हुए हैं, उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है।

यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस की स्थापना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का क्रियान्वयन, ई-संजीवनी, टेलीमेडिसिन, टेलीरेडियोलॉजी और डिजिटल हेल्थ सेवाओं को व्यापक रूप से लागू किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow