24 अगस्त 2025 रविवार का पंचांग

आइए जानते हैं क्या कहता है आज का पंचांग

Aug 23, 2025 - 21:10
 0  32
24 अगस्त 2025 रविवार का पंचांग

24 अगस्त 2025 का पंचांग 

तिथि: प्रतिपदा दिन में 11 बजकर 06 मिनट तक तत्पश्चात द्वितीया 

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 05: 38 ए एम

सूर्यास्त का समय : 06: 22 पी एम

चंद्रास्त का समय: 07:09 पी एम

नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी- 02:24ए एम, अगस्त 25 तक

आज का करण :बव - 11:06 ए एम तक तत्पश्चात बालव।

आज का योग: शिव-02:06 पी एम तक

आज का वार : रविवार 

आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष

शक सम्वत:1947 विश्वावसु 

राष्ट्रीय भाद्रपद मास की दूसरी तिथि 

विक्रम सम्वत: 2082 कालयुक्त

 सर्वार्थ सिद्धि योग तथा त्रिपुष्कर योग रात्रि 02:24 उत्तरार्द्ध।

 शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में भगवान शिव का वास श्मशान में होने से अशुभ एवं मृत्युकारक होता है।

हरितालिका तीज व्रत 26 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को होगा। यह व्रत सौभाग्यवती महिलाएं अपने सौभाग्य को अक्षुण्ण बनाने तथा कन्यायें सुखी दाम्पत्य जीवन प्राप्ति हेतु निर्जल एवं निराहार रहकर पूरा करतीं हैं। इसी दिन ढेलहिया चौथ भी है। इस तिथि को चन्द्रदर्शन का निषेध होता है। इस तिथि पर चन्द्रदर्शन अनजाने में भी होने पर अपयश का भागीदार बनना पड़ता है। चन्द्रास्त रात्रि 08 बजकर 06 मिनट पर होगा।

गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 बुधवार को, ऋषि पंचमी व्रत 28 अगस्त 2025 गुरुवार को, लोलार्क षष्ठी 29 अगस्त 2025 शुक्रवार को तथा महारविवार व्रत 31 अगस्त 2025 को होगा।

आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रसूति स्नान, मुकदमा कार्य, पूर्व दिशा यात्रा,जलयंत्र कर्म एवं इष्टिकादहन का मुहूर्त है।

आज पश्चिम तथा नैऋत्य कोण में यात्रा का निषेध है। तथापि आवश्यक होने पर ताम्बूल धारण कर या घी खाकर यात्रा की जा सकती है।

 

                               -केशव शुक्ल 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow