अखिलेश यादव ने कैफ़ी आज़मी अकादमी का किया दौरा और कहा समाजवादी पार्टी सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती रही है

अखिलेश यादव ने कैफ़ी आज़मी अकादमी का किया दौरा और कहा समाजवादी पार्टी सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती रही है

Dec 15, 2025 - 23:05
 0  11
अखिलेश यादव ने कैफ़ी आज़मी अकादमी का किया दौरा और कहा समाजवादी पार्टी सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती रही है

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निशातगंज में स्थित कैफ़ी आज़मी अकादमी का दौरा किया। अखिलेश यादव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधान परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद चौधरी तथा महानगर अध्यक्ष शफाकिर सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

लखनऊ में कैफ़ी आज़मी अकादमी मुख्य रूप से एक प्रेक्षागृह है,जिसे वरिष्ठ शायर कैफ़ी आज़मी के नाम पर बनाया गया था और अब यह उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के तहत संचालित होता है। यह आडीटोरियम राजधानी लखनऊ में कला, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र है।

इस अकादमी का प्रस्ताव अभिनेत्री शबाना आजमी एवं सिने लेखक एवं गीतकार जावेद अख्तर का था। जिसमें अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में पर्याप्त आर्थिक मदद भी दी गई थी। इस प्रेक्षागृह में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते है।

यहां प्रगतिशील गोष्ठियों के अतिरिक्त गंभीर विचारविमर्श एवं सेमीनार, नाटक भी होते है। समाजवादी पार्टी सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती रही है। समाजवादी पार्टी ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए इस संस्थान को समुचित संरक्षण दिया था। अखिलेश यादव ने आज मैक्स अस्पताल जाकर पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव प्रीति तिवारी के निशातगंज स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने अखिलेश यादव का स्वागत किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow