बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों की विजय निश्चित है:-राजेश्वर राज

बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों की विजय निश्चित है:-राजेश्वर राज

Jun 13, 2025 - 13:44
 0  5
बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों की विजय निश्चित है:-राजेश्वर राज

बिहार(हिन्द भास्कर):- बिहार के विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन की विजय सुनिश्चित करने के अभियान के तहत राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक राजेश्वर राज वाराणसी के छित्तूपुर तारा नगर कालोनी स्थित प्रसिद्ध वेद मंदिर पहुंचे। पूर्व विधायक वाराणसी में काफी संख्या में निवास करने वाले बिहार के भोजपुरी क्षेत्र के लोगों से संपर्क अभियान के तहत वाराणसी में प्रवास कर रहे हैं।

उनके साथ वेद मंदिर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी प्रीतम सिंह, किसान मोर्चा मण्डल महामंत्री अशोक पाण्डेय, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष बिपिन ओझा आदि नेताओं ने वेद मंदिर पीठाधीश्वर परमपूज्य जगद्गुरू रामानुजाचार्य श्रीशिवपूजन शास्त्री जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने ज्योतिष ज्ञान और सटीक फलादेश के लिए वैश्विक प्रसिद्धि प्राप्त जगद्गुरू ने बिहार चुनावों में एनडीए की शानदार विजय की भविष्यवाणी की।

मंदिर मे उपस्थित 111 वैदिक ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार से नेताओं का स्वागत किया और उनके उद्देश्य की सफलता के लिए विशेष अनुष्ठान किया। पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने वहां काफी संख्या में मौजूद विद्वज्जन एवं बिहार के शाहाबाद क्षेत्र के भोजपुरी भाषी प्रवासी लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प एवं विभिन्न विकास और कल्याण योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में शांति तथा समृद्धि के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों की ऐतिहासिक विजय आवश्यक है।

पूर्व विधायक ने कहा कि बिहार के प्रवासी भाई बहनों के आशीर्वाद से हीं यह संभव है। उन्होंने प्रवासी मतदाताओं से अधिकाधिक संख्या में घर पहुंचकर विधानसभा चुनावों में भाजपा गठबंधन को विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम की सफलता में भाजपा नेता ओमप्रकाश पाठक, संजय दुबे, नन्दलाल उपाध्याय , ओमप्रकाश, जय प्रकाश, राजीव रंजन, सुनील पाठक इत्यादि ने सराहनीय भूमिका निभायी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow